जावरा। अटल ग्राम विकास सामाजिक संगठन द्वारा आगामी 22 मार्च विश्व जल दिवस के अवसर पर जलमित्र सम्मेलन आयोजित किया जा रहा हैं। जिसमे जल-संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण पर विशिष्ठजनो द्वारा विचार प्रकट किये जावेगे। साथ ही आगामी कार्यक्रमों, जलमित्र समितियो बाबत भी विचार विमर्श किया जावेगा।
अटल ग्राम विकास सामाजिक संगठन के अध्यक्ष कोठारी जल मित्र संयोजक वीरेंद्र सिंह चौहान एवं सम्मेलन संयोजक जगदीश उपमन्यु ने बताया कि 22 मार्च को अन्न क्षेत्र परिसर पर दोपहर 1 बजे से जल मित्र सम्मेलन का आयोजन किया गया है। जिसमें जन अभियान परिषद के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अशोक पाटीदार, जिला जल सलाहकार आनंद व्यास, जन अभियान परिषद के जिला संयोजक रत्नेश विजयवर्गीय का आतिथ्य मिलेगा। सम्मेलन में जावरा, मन्दसौर, रतलाम, नागदा, आम्बा, पिपलोदा, सुखेडा, कालुखेड़ा, रिंगनोद, ताल, आलोट, ढोढर, बडावदा, आदि स्थानों के सदस्य जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण पर चर्चा कर अपने एवं अनुभव कथन प्रस्तुत करेगे। संस्था के पदाधिकारीयों अभय कोठारी अध्यक्ष, वीरेन्द्रसिंह चौहान संयोजक, जगदीश उपमन्यु (संयोजक जलमित्र सम्मेलन), महेश शर्मा (सचिव), दिलीप त्रिवेदी (कोषाध्यक्ष), रमेश मनोहरा (कार्यक्रम समन्वयक), मनोहर सिंह चोहान मधुकर (संयोजक समग्र मालवा) आदि ने सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की हैं।


