• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार, देशी पिस्टल व जिंदा कारतूस बरामद

April 11, 2026

मौत का गड्ढा बना बोरवेल : 22 घंटे तक जिंदगी से जूझता रहा मासूम, आखिर हार गया भागीरथ

April 10, 2026

हाईकोर्ट का बड़ा पलटवार : जावरा नपा अध्यक्ष के वित्तीय अधिकार बहाल, देरी पर याचिकाकर्ता को झटका

April 10, 2026
Facebook Twitter Instagram
Monday, April 13
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»व्यक्ति को सदैव विनम्र होकर अपने कर्तव्य का निर्वहन करना चाहिए : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा
जावरा

व्यक्ति को सदैव विनम्र होकर अपने कर्तव्य का निर्वहन करना चाहिए : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा

EditorBy EditorAugust 24, 2024No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– जावरा में किया गया उप मुख्यमंत्री देवड़ा का नागरिक अभिनंदन
– उपभोक्ता कल्याण संघ ने विशिष्ट कार्य करने वाली महिलाओ को सम्मानित किया
जावरा। प्रत्येक व्यक्ति सदैव साधारण तथा विनम्र होकर अपने कर्तव्य का निर्वहन करें चाहे वह कितने ही बड़े पद पर हो जन सेवा का भाव सदैव हमारे मन में होना चाहिए।
उक्त विचार उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने मध्य प्रदेश ग्रामीण उपभोक्ता कल्याण संघ जावरा द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए व्यक्त किये। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री देवड़ा का जावरा के विभिन्न संगठनों द्वारा नागरिक अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में जावरा-मन्दसौर सांसद सुधीर गुप्ता, आलोट-उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक डॉ राजेंद्र पांडेय ने की। उप मुख्यमंत्री देवडा ने अपने अभिनंदन पर आभार व्यक्त करते हुए संबोधन में कहा की प्रेम स्नेह आशीर्वाद सदैव बना रहे। शासन के जनकल्याणकारी कार्यों का जिक्र करते हुए देवड़ा ने कहा कि आम आदमी को बेहतर जीवन देने के लिए सरकार कृत संकल्पित है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है, सबको उपचार मिल सके इसके लिए आयुष्मान भारत योजना संचालित की जा रही हैं। आवास के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना काम कर रही है। देश की आर्थिक मजबूती के लिए काम किया जा रहा हैं।उपभोक्ता का हित सर्वोपरि – सांसद सुधीर गुप्ता
सांसद सुधीर गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण उपभोक्ता कल्याण संघ जावरा का आयोजन सराहनीय है, उपभोक्ता का हित सर्वोपरि होता है उपभोक्ताओ को न्याय मिले इसमें उपभोक्ता संगठनों की बड़ी भूमिका है। सांसद अनिल फिरोजिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि उपभोक्ता हित में सरकार सदैव जागरुक है। उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए शासन द्वारा कई कदम उठाए गए हैं उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोटे अनाजों को प्रोत्साहित करने के लिए अभियान संचालित किया है जिसका प्रभाव दिखने लगा हैं। शासन द्वारा महिलाओं के सम्मान के लिए भी उल्लेखनीय रूप से कार्य किया गया है।आपसी समन्यवय से ही बनते हैं काम – विधायक डॉ राजेंद्र पांडेय
विधायक डॉ राजेंद्र पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि मानव जीवन परस्पर एक दूसरे के सहयोग के लिए हैं। आपसी समन्वय से ही कार्य बनते हैं। कार्यक्रम में सम्मानित होने वाली महिलाओं की उपलब्धियो पर चर्चा करते हुए डॉ पांडेय ने कहा कि इन महिलाओं के कार्य अत्यंत विशिष्ट हैं साथ ही महिला सशक्तिकरण का उदाहरण भी है।
इन हस्तियों का हुआ नागरिक अभिनंदन –
कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा पद्मश्री डॉ लीला जोशी, राष्ट्रपति पुरुस्कार प्राप्त बबली गम्भीर, पर्वतारोही सोनाली परमार, अनुराग चौरसिया, समाजसेवी कामिनी राठौर, प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ उषा ओझा का सम्मान किया गया। इस अवसर पर उपभोक्ता कल्याण संघ द्वारा प्रकाशित पत्रिका का विमोचन अतिथियों ने किया।स्मृति चिन्ह देकर किया अभिनंदन –
कार्यक्रम के प्रारम्भ में म.प्र. ग्रामीण उपभोक्ता कल्याण संघ जावरा की अध्यक्ष रश्मि पांडेय ने स्वागत उद्बोधन देते हुए संस्था की गतिविधियों पर प्रकाश डाला विगत 30 वर्षों से उपभोक्ता संरक्षण की दिशा में किये जा रहे कार्यो का उल्लेख किया। राजलक्ष्मी चन्द्रावत ने सचिव उद्बोधन दिया। कार्यक्रम के अतिथियों उपमुख्यमंत्री देवड़ा ,सांसदद्वय गुप्ता व फिरोजिया के साथ जावरा विधायक डॉ पांडेय का स्मृति चिन्ह देकर अभिनंदन ग्रामीण उपभोक्ता कल्याण संघ के पदाधिकारियों उषा श्रोत्रिय, राजलक्ष्मी चन्द्रावत, डॉ अदिति राठौर, विद्या तिवारी, मंजुला सेठिया, गरिमा जैन, अर्चना पांडेय, प्रीति शर्मा, कुमुद श्रोत्रिय, रीता साकरियॉ, उषा सोलंकी, जिला उपभोक्ता कल्याण संगठन की अध्यक्ष सुमन मेहता, रश्मि व्यास, जागृति ठक्कर, उपभोक्ता सरंक्षण परिषद के अध्यक्ष ईश्वरप्रसाद त्रिवेदी, अशोक सेठिया, फखरुद्दीन बोहरा, दीनदयाल मेहता आदि ने किया। शहर की विभिन्न संस्थाओं ने किया नागरिक अभिनंदन –
कार्यक्रम में जावरा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न संस्थाओं, संगठनों व समाज ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का नागरिक अभिनंदन किया। जिसमें प्रमुख रूप से म.प्र.ग्रामीण उपभोक्ता कल्याण संघ, जिला उपभोक्ता कल्याण संगठन, उपभोक्ता संरक्षण परिषद, भाजपा जावरा विधानसभा क्षेत्र, भाजपा पिपलौदा नगर, लायन्स क्लब, गीता भवन ट्रस्ट, जिला बास्केटबॉल संघ, औदीच्य ब्राह्मण समाज, जैन सोश्यल ग्रुप, पाटीदार समाज, स्व.सहायता समूह जावरा व पिपलौदा, जिला शिक्षक संघ, कर सलाहकार परिषद, अभिभाषक संघ, महिला व बाल विकास विभाग ने प्रशस्ति पत्र, शाल श्रीफल से उपमुख्यमंत्री देवड़ा का अभिनंदन किया। संचालन आई.पी. त्रिवेदी (एडवोकेट) ने किया। आभार सुमन मेहता ने माना।

Post Views: 156
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

हाईकोर्ट का बड़ा पलटवार : जावरा नपा अध्यक्ष के वित्तीय अधिकार बहाल, देरी पर याचिकाकर्ता को झटका

April 10, 2026

रेत माफियाओं के आगे नतमस्तक ! भाजपा सरकार

April 9, 2026

जावरा में 10 अप्रैल से दिव्य आध्यात्मिक प्रवचन श्रृंखला का शुभारंभ

April 9, 2026
Don't Miss
क्राइम न्यूज़

अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार, देशी पिस्टल व जिंदा कारतूस बरामद

By EditorApril 11, 2026

जावरा/ढोढर। थाना रिंगनोद अंतर्गत ढोढर चौकी पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते…

मौत का गड्ढा बना बोरवेल : 22 घंटे तक जिंदगी से जूझता रहा मासूम, आखिर हार गया भागीरथ

April 10, 2026

हाईकोर्ट का बड़ा पलटवार : जावरा नपा अध्यक्ष के वित्तीय अधिकार बहाल, देरी पर याचिकाकर्ता को झटका

April 10, 2026

मालवा में विकास की उड़ान अधूरी : सड़कें बन गईं, अब आसमान में भी उड़ान जरूरी

April 10, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: [email protected]
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार, देशी पिस्टल व जिंदा कारतूस बरामद

April 11, 2026

मौत का गड्ढा बना बोरवेल : 22 घंटे तक जिंदगी से जूझता रहा मासूम, आखिर हार गया भागीरथ

April 10, 2026

हाईकोर्ट का बड़ा पलटवार : जावरा नपा अध्यक्ष के वित्तीय अधिकार बहाल, देरी पर याचिकाकर्ता को झटका

April 10, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.