• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

“रिहायशी इलाके में पटाखों का जखीरा! 46 कार्टून, 3 लाख का माल जब्त—बिना लाइसेंस चल रहा था खेल”

November 1, 2026

जावरा में घर को दें रॉयल और शानदार लुक, KC Home Interior लेकर आया दीवाली डबल धमाका ऑफर

November 1, 2026

10 हजार का इनामी फरार आरोपी गिरफ्तार, औद्योगिक क्षेत्र जावरा पुलिस ने मंदसौर से दबोचा

November 1, 2026
Facebook Twitter Instagram
Sunday, November 1
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»जावरा के दो होनहार खिलाडिय़ों ने राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, ढोल-ढमाके से हुआ भव्य स्वागत
जावरा

जावरा के दो होनहार खिलाडिय़ों ने राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, ढोल-ढमाके से हुआ भव्य स्वागत

EditorBy EditorNovember 1, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– 70 वीं एसजीएफआई राष्ट्रीय शालेय हैंडबॉल प्रतियोगिता में विद्या भारती का प्रतिनिधित्व कर सार्थक चौरडिय़ा और दक्ष शर्मा ने बढ़ाया जावरा का मान
जावरा। जावरा के दो प्रतिभाशाली युवा खिलाडिय़ों ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और पूरे नगर को गौरवान्वित किया है। सरस्वती शिशु-विद्या मंदिर, कश्मीरी गली एवं पहाडिय़ा रोड़ के सार्थक चौरडिय़ा और दक्ष शर्मा ने 70वीं एसजीएफआई राष्ट्रीय शालेय हैंडबॉल प्रतियोगिता-2026 में विद्या भारती का प्रतिनिधित्व करते हुए टीम को कांस्य पदक दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
विद्यालय के प्रचार-प्रसार प्रमुख हेमंत जोशी ने बताया कि दिनांक 27 से 31 अक्टूबर 2026 तक उमरिया (मध्यप्रदेश) में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु मंदिर, कश्मीरी गली के भैया सार्थक चौरडिय़ा एवं सरस्वती विद्या मंदिर, पहाडिय़ा रोड़ के भैया दक्ष शर्मा ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्या भारती की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक हासिल किया।
जावरा पहुंचने पर किया स्वागत –
दोनों खिलाडिय़ों की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर जावरा रेलवे स्टेशन पहुंचने पर उनका ढोल-ढमाके के साथ भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। खिलाडिय़ों को फूलमालाएं पहनाई गईं और मिठाई खिलाकर उनकी उपलब्धि की खुशियां साझा की गईं। इस अवसर पर विवेक भारती शिक्षण समिति के सचिव तन्मय सोनी, प्राचार्य रेणुबाला शर्मा, बीना मेहता, ललिता पंवार, दीपक पोरवाल, महेश पाटीदार, दिलीप सालित्रा, कुलदीप गेहलोत, अमर कोटवानी सहित खेल शिक्षक विजय बैरागी एवं अक्षय बैरागी उपस्थित रहे। सार्थक चौरडिय़ा के अभिभावक मनीष एवं अंकिता चौरडिय़ा ने भी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की। सभी ने दोनों प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर सफलता के पथ पर आगे बढऩे की शुभकामनाएं दीं।

Post Views: 8
#handball #jaora news today #SGFI #SSVM JAORA
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा में घर को दें रॉयल और शानदार लुक, KC Home Interior लेकर आया दीवाली डबल धमाका ऑफर

November 1, 2026

10 हजार का इनामी फरार आरोपी गिरफ्तार, औद्योगिक क्षेत्र जावरा पुलिस ने मंदसौर से दबोचा

November 1, 2026

जावरा पब्लिक स्कूल के युवा बास्केटबॉल सितारे अब राज्य स्तर पर दिखाएंगे दम, अंशिका और युवराज का हुआ चयन

October 31, 2026
Don't Miss
क्राइम न्यूज़

“रिहायशी इलाके में पटाखों का जखीरा! 46 कार्टून, 3 लाख का माल जब्त—बिना लाइसेंस चल रहा था खेल”

By EditorNovember 1, 2026

– रतलाम जिले के रावटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई रतलाम। दीपावली की आड़ में…

जावरा में घर को दें रॉयल और शानदार लुक, KC Home Interior लेकर आया दीवाली डबल धमाका ऑफर

November 1, 2026

10 हजार का इनामी फरार आरोपी गिरफ्तार, औद्योगिक क्षेत्र जावरा पुलिस ने मंदसौर से दबोचा

November 1, 2026

जावरा के दो होनहार खिलाडिय़ों ने राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, ढोल-ढमाके से हुआ भव्य स्वागत

November 1, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

“रिहायशी इलाके में पटाखों का जखीरा! 46 कार्टून, 3 लाख का माल जब्त—बिना लाइसेंस चल रहा था खेल”

November 1, 2026

जावरा में घर को दें रॉयल और शानदार लुक, KC Home Interior लेकर आया दीवाली डबल धमाका ऑफर

November 1, 2026

10 हजार का इनामी फरार आरोपी गिरफ्तार, औद्योगिक क्षेत्र जावरा पुलिस ने मंदसौर से दबोचा

November 1, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.