– विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय को पत्र सौंपकर की मांग
जावरा। प्राइवेट रतलाम जिला बस एसोसिएशन ने अस्थायी यात्री बस परमिट देने की मांग की हैं। इस मामले में उन्होंने आज जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय को पत्र सौंप कर समस्या के निराकरण का आग्रह किया है। पत्र में कहा गया है कि अपरिहार्य कारणों के चलते अस्थायी परमिट पर रोक लगा दी गई है। इसके अभाव में निजी यात्री बस संचालकों को मजबूरी में हर माह टीपी परमिट लेना पड़ता है। जिस पर अधिक शुल्क चुकाना होता है। जबकि नियमानुसार चार माह तक टीपी परमिट लेने के बाद अस्थायी परमिट जारी किए जाने का प्रावधान है। लेकिन परिवहन विभाग की विसंगतियों का खामियाजा बस संचालक भुगतने को विवश हैं। निजी बस आपरेटरों के लिए टीपी परमिट पर वाहन चलाना घाटे का सौदा साबित हो रहा है। यही कारण है कि प्रदेश में कईं स्थानों पर बसों के चक्के थम से गए हैं। इसके चलते यात्री भी परेशान हैं।
यात्रियों को होगी परेशानी –
एसोसिएशन ने पत्र में कहा है कि तीज-त्योहार, कुम्भ मेला के साथ ही शादी ब्याह का मौसम शुरू हो चुका है। ऐसे में यात्री बसें नहीं चलेगी तो यात्रियों को असुविधाओं से जूझना पड़ेगा। वहीं शासन को भी राजस्व के रूप में प्राप्त होने वाले करोड़ों रुपए का नुकसान हो रहा है। बस संचालकों ने डॉ. पाण्डेय से परिवहन मंत्री से चर्चा कर मामले का हल जल्द निकालने की मांग की है। इस मौके पर रतलाम जिला बस एसोसिएशन के अध्यक्ष सुबेन्द्र सिंह गुर्जर, उपाध्यक्ष अय्यूब खां मेव, जुनैद मेव, जरीन, सुरेश नेका, रुस्तम शाह, पंकज काका, लक्ष्मण सिंह, विकास अग्रवाल, मुजफ्फर शेख आदि मौजूद थे। 
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

