जावरा। क्षैत्र में भीषण गर्मी के साथ बारिश और आंधी तुफान का दौर भी लगातार जारी हैं। बारिश से पहले चल रही तेज हवा से कई ग्रामीण अंचलों में नुकसान की खबरे भी मिली हैें। इसी कड़ी में गत दिनों 26 मई को तेज आंधी और तुफान के साथ बारिश हुई थी। बारिश से पहले चली तेज हवा और आंधी से कई ग्रामीण क्षेत्रों में अफरा तफरी मची और किसानों को भरी नुकसानी उठानी पड़ी। तेज हवा के चलते समीपस्थ ग्राम भीमाखेड़ी, मामटखेड़ा व अन्य आसपास के गावों में तेज हवा से कई पेड़ धराशाही हो गए तो कई कच्चे मकानों के पतरे उड गए। कई बिजली के पोल भी क्षतिग्रस्त हो गए, बिजली के तार टूटने से बिजली आपूर्ति भी प्रभाबित हुई, तेज हवा आंधी के चलते मामटखेड़ा के समीप बने एक पॉली हाऊस को भी भारी नुकसान हुआ हैं। पॉली हाऊस की छत और आसपास की नेट व अन्य सामग्री क्षतिग्रस्त हो गई। जिससे पॉली हाऊस के मालिक को काफी नुकसान हुआ हैं। तेज बारिश के चलते कई खेतों में जल भराव की स्थिति भी निर्मित हुई हैं।






Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

