– जावरा महाविद्यालय के इन दो विद्यार्थियों ने विक्रम विश्वविद्यालय की मेरिट में पाया पहला स्थान
जावरा। स्थानीय भगत सिंह शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के दो विद्यार्थियों ने विक्रम विश्वविद्यालय की मेरिट में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल हांसिल कर जावरा का नाम रोशन किया है।
महाविद्यालय प्राचार्य डॉ ए.जी पठान ने बताया कि विक्रम विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2023-24 के लिए जारी की गई मेरिट सूची मे महाविद्यालय के दो विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय को गोरवान्वित किया हैं। एम. एस.सी रसायन की प्रवीण सूची मे प्रथम स्थान पर टम्मा पाटीदार (उपरवाड़ा) तथा एम.ए अर्थशास्त्र विषय मे प्रफुल तांतेड ने प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल जीत हैं। डॉ संगीत जटिया, प्रो मनप्रीत सिंह गंभीर दोनों विभाग विभागाध्यक्ष ओर सभी शिक्षकों ने बधाई दि तथा विद्यार्थियों के उज्वल भविष्य की कामना की हैं विद्यार्थियों को महाविद्यालय के शिक्षकों द्वारा एनईटी (नीट) की तैयारी कराई जा रही हैं।




