– बोरदा में जन अभियान परिषद ने किया आयोजन
जावरा। ग्राम पंचायत बोरदा में जन अभियान परिषद जावरा की प्रस्फुटन समिति द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान आयोजित कर जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय द्वारा स्वच्छता की शपथ दिलाई एक पौधा मां के नाम योजना अंतर्गत पौधारोपण किया गया। साथ ही मॉर्शल आर्ट कोच बलवंत सिंह देवड़ा ने समाज में व्याप्त मानसिक गंदगी से पीड़ित दुष्कर्मियों से बचाव के तरीके सेल्फ डिफेंस के माध्यम से प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय के बालक और बालिकाओं को सिखाए।
कार्यक्रम में जावरा ब्लॉक समन्वयक युवराज सिंह ने कहा स्वच्छता के संकल्प को पूर्ण कर ग्राम बोरदा को स्वच्छता में नंबर वन बनाने हेतु प्रत्येक ग्राम वासी को प्रयास करना होगा। पार्षद एवं नवांकुर समिति के अध्यक्ष शिवेंद्र माथुर, प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष रणवीर सिंह, जावरा जनपद सदस्य प्रिया कुवर सिसोदिया ग्राम पंचायत के सरपंच श्याम सिंह, सचिव गोविंद राठौड, पंच परामर्शदाता विनिता सिंह , सुनील गुर्जर, भूपेंद्र माली, दशरथ चंद्रवंशी, सुनील पांचाल, मेहरबान सिंह, दशरथ पांचाल, भोला चंद्रवंशी, राहुल चंद्रवंशी, दीपेश गुर्जर, पप्पू गुर्जर, विद्यालय शिक्षकगण , पंच सहित अन्य स्कूल छात्र छात्रा उपस्थित रहे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

