• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

रतलाम में तिरंगा वाहन रैली, युवाओं ने लिया राष्ट्र की गरिमा बनाए रखने का संकल्प

August 12, 2026

हरियाली अमावस्या पर जावरा में पौधारोपण और हर घर तिरंगा अभियान

August 12, 2026

जावरा में गौवंश सुरक्षा को लेकर गौ रक्षा दल ने सौंपा ज्ञापन, 8 दिन में कार्रवाई नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

August 11, 2026
Facebook Twitter Instagram
Wednesday, August 12
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»सुजापुर पहाड़ी के बाद अब रोग्यादेवी पहाड़ी भी संवरेगी पर्यटन स्थल के रुप में, विधानसभा को मिली 17 करोड़ की सौगात
जावरा

सुजापुर पहाड़ी के बाद अब रोग्यादेवी पहाड़ी भी संवरेगी पर्यटन स्थल के रुप में, विधानसभा को मिली 17 करोड़ की सौगात

EditorBy EditorFebruary 26, 2024No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– विधायक डॉ पाण्डेय की अनुशंसा पर स्वीकृत हुआ पहुंच मार्ग
जावरा। क्षैत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल सुजापुर पहाड़ी के बाद अब जावरा-कालूखेड़ा मार्ग पर स्थित प्राचीन धार्मिक स्थल रोग्यादेवी पहाड़ी भी विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय के प्रयासों से पर्यटन स्थल के रुप में विकसित होगी। इसके लिए विधायक डॉ पाण्डेय ने कालूखेड़ा रोड़ से पहाड़ी तक पहुंच मार्ग की स्वीकृति शासन स्तर से दिलवाई है, वहीं क्षैत्र को करीब 17 करोड़ से अधिक के विकास कार्यो की सौगात भी दिलवाई है।
जावरा विधानसभा क्षेत्र में विकास का नया अध्याय शुरू हुआ हैं। बीते वर्षो में पर्यटन स्थलों के विकास एवं सुविधाओं के विस्तार के कार्यो में मिली सौगात में निरंतरता होती जा रही है। विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय की अनुशंसा से लम्बे समय से बहुप्रतीक्षित क्षेत्र के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल रोग्यादेवी माताजी मन्दिर पहाड़ी पहुच मार्ग की स्वीकृति मिल गई हंै। जावरा विधानसभा क्षेत्र में इस बजट में 17 करोड़ 70 लाख रु. के विकास कार्यो की सौगात मिली है, जिससे क्षेत्र में हर्ष ब्याप्त हैं।
पर्यटन विकास को लेकर लगातार सक्रिय रहे विधायक –
उल्लेखनीय है कि विधायक डॉ पाण्डेय बीते वर्षो से क्षेत्र के पर्यटन स्थलों के विकास एवं सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार प्रयास कर रहे थे, इन प्रयासों में सफलता भी मिलती जा रही है। डॉ पाण्डेय ने बीते वर्ष में प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सुजापुर माता पहाड़ी पहुच मार्ग स्वीकृत कराया था, उसी अनुरूप इस वर्ष कालूखेडा मार्ग पर स्थित रोग्यादेवी माताजी मंदिर पहाड़ी पर्यटन स्थल पहुंच मार्ग की स्वीकृति शासन स्तर से दिलवाई है। लगभग 1 करोड़ 5 लाख रुपए से बनने वाले इस मार्ग का कार्य शीघ्र प्रारम्भ होगा। जावरा-कालूखेडा मार्ग से मगरा पहुच मार्ग निर्माण कार्य की सौगात से क्षेत्र में हर्ष व्याप्त हैं। इस पहाड़ी पर्यटन स्थल के समुचित विकास के लिए बीते वर्षो से लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। इसके अलावा विधायक डॉ पाण्डेय की अनुशंसा पर सुजापुर पहाड़ी पर्यटन स्थल पर बगीचा उन्नयन एवं सौंदर्यीकरण कार्य हेतु भी 42 लाख रुपए की राशि स्वीकृत हुई हैं।
कॉलोनियों के विकास के साथ ही मिली चार सड़क मार्गो की स्वीकृति –
प्रदेश शासन ने जावरा नगर में विभिन्न कालोनियों में विकास कार्यो के लिए 1 करोड़ 46 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की हंै। इसके अलावा लगभग 15 करोड़ रुपए की लागत से चार सडक मार्गो की भी स्वीकृति मिली हैं। जिसमे ग्राम सेमलखेडी से पिंगराला पहुंच मार्ग, ग्राम कुशलगढ़ से आकतवासा पुंच मार्ग, ग्राम सुजापुर से व्हाया भाटखेडी, तालिदाना पहुंच मार्ग एवं ग्राम मन्याखेडी से ग्राम गोंदीधर्मसी पहुच मार्ग निर्माण सम्मिलित हैं।
मंडल अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं ने माना आभार –
जावरा विधानसभा क्षेत्र में मिली विकास की बड़ी सौगातो पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, मुकेश बग्गड़, अमित पाठक, राजेन्द्रसिंह गुडरखेड़ा, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष बालाराम पाटीदार सहित विभिन्न पदाधिकारियों ने क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, नगरीय प्रशासन मंत्री केलाश विजयवर्गीय, पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल के साथ विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय के प्रति आभार व्यक्त किया हैं।

Post Views: 290
vedio
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

हरियाली अमावस्या पर जावरा में पौधारोपण और हर घर तिरंगा अभियान

August 12, 2026

जावरा में गौवंश सुरक्षा को लेकर गौ रक्षा दल ने सौंपा ज्ञापन, 8 दिन में कार्रवाई नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

August 11, 2026

जावरा में ग्रामीण विद्यार्थियों की परिवहन समस्या को लेकर छात्र नेताओं ने सौंपा ज्ञापन, निजी बसों की मनमानी पर कार्रवाई की मांग

August 11, 2026
Don't Miss
रतलाम

रतलाम में तिरंगा वाहन रैली, युवाओं ने लिया राष्ट्र की गरिमा बनाए रखने का संकल्प

By EditorAugust 12, 2026

– भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने…

हरियाली अमावस्या पर जावरा में पौधारोपण और हर घर तिरंगा अभियान

August 12, 2026

जावरा में गौवंश सुरक्षा को लेकर गौ रक्षा दल ने सौंपा ज्ञापन, 8 दिन में कार्रवाई नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

August 11, 2026

जावरा में ग्रामीण विद्यार्थियों की परिवहन समस्या को लेकर छात्र नेताओं ने सौंपा ज्ञापन, निजी बसों की मनमानी पर कार्रवाई की मांग

August 11, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

रतलाम में तिरंगा वाहन रैली, युवाओं ने लिया राष्ट्र की गरिमा बनाए रखने का संकल्प

August 12, 2026

हरियाली अमावस्या पर जावरा में पौधारोपण और हर घर तिरंगा अभियान

August 12, 2026

जावरा में गौवंश सुरक्षा को लेकर गौ रक्षा दल ने सौंपा ज्ञापन, 8 दिन में कार्रवाई नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

August 11, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.