– संघ के हितेन्द्र सिंह बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, संघ अध्यक्ष व विधायक डॉ
जावरा। 68 वीं राज्य स्तरीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप में जिला बास्केटबॉल संघ जावरा के खिलाडिय़ों ने असाधारण प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण और रजत पदक प्राप्त किए हैं। जिला बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र पाण्डेय, उपाध्यक्ष सुशील कोचट्टा, डॉ सुरेश मेहता, सचिव विजय पामेचा और कोषाध्यक्ष अरुण संघवी ने अत्यधिक गर्व और हर्ष के साथ बताया कि इस प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों की अद्वितीय क्षमता और समर्पण ने जावरा को एक नई पहचान दिलाई है। जिला बास्केटबॉल संघ के खिलाडियों ने कोच मनुदेव सिंह चंद्रावत, रविन्द्र सिंह और दीप्षी ठक्कर के मार्गदर्शन में उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया। इन प्रशिक्षकों के निर्देशन में खिलाडिय़ों ने विभिन्न वर्गों में न केवल अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, बल्कि शानदार परिणाम भी हासिल किए।सचिव विजय पामेचा ने बताया कि 17 बालिका वर्ग की टीम ने प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त कर जावरा का नाम रोशन किया। इस टीम की प्रमुख खिलाड़ी नेन्सी बारिक, डॉली मोदी और प्रदी सिंह ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए टीम को स्वर्ण पदक दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 17 बालक वर्ग की टीम ने प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने में सफलता प्राप्त की। इस टीम के प्रमुख खिलाड़ी हितेन्द्र प्रताप सिंह, हर्ष दुबे और करनीसिंह चंद्रावत ने अपने खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
हितेन्द्र बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी –
विशेष रूप से हितेन्द्र प्रताप सिंह को उनके असाधारण प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 14 बालक वर्ग में भी जावरा की टीम ने रजत पदक जीता। इस वर्ग में अरहम शेखावत, शश्वत राज सिंह राठौर और तरुणराज सिंह ने टीम को सफल बनाने में अपना अहम योगदान दिया। वहीं अंडर 14 बालिका वर्ग की टीम ने चौथा स्थान प्राप्त किया, जिसमें प्रियांशी केथवास, नोरीन और इक्षिता जाट शामिल थीं। इतनी सभी उपलब्धिया न केवल जावरा बास्केटबॉल एसोसिएशन अपितु पुरे जिले के लिए गर्व का विषय हैं। जिला बास्केटबॉल संघ जावरा के खिलाडिय़ों की इस उत्कृष्ट सफलता का श्रेय उनके कोच एवं समस्त एसोसिएशन के सदस्यों के समर्पण का परिणाम हैं। जिनके सक्षम नेतृत्व ने खिलाडिय़ों को अपनी पूरी क्षमता से खेलने के लिए प्रेरित किया। उनके मार्गदर्शन में, जावरा के खिलाडिय़ों ने न केवल व्यक्तिगत तौर पर उपलब्धि हासिल की, बल्कि सामूहिक प्रयासों से जिले का नाम भी ऊँचा किया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.