– महावीर जयंती को लेकर तैयारिया जोरों पर
जावरा। सकल जैन श्रीसंघ एवं जैन सोश्यल ग्रुप द्वारा होने वाले महावीर जयंती को लेकर आयोजित कार्यक्रमों की पत्रिका लेखन का कार्र्य शुभ मुहूर्त में किया गया। शनिवार दोपहर 1 बजे जैन पंचायती नोहरा में श्रीसंघ अध्यक्षों एवं जैन समाज के वरिष्ठजनों की उपस्थिति में उक्त कार्य किया गया। इस बीच मंदिरजी में पत्रिका रखी गई फिर श्रीसंघ अध्यक्षों को प्रदान की गई।
इस मौके पर श्रीसंघ अध्यक्ष अशोक लुक्कड, विजय आंचलिया, अनिल पोखरना, धरमचंद चपडोद, चंद्रप्रकाश ओस्तवाल, अजित चत्तर, प्रकाश कांठेड़, मदनसिंह चोरडिया, सुभाष डूंगरवाल, बसंतीलाल चपडोद, नरेन्द्र संघवी, नगीन सकलेचा, राजेश चत्तर, पारस सकलेचा, नेमीचंद जैन, अभय कोठारी, राजेश भगवान, कनेश मेहता, राहुल चपडोद, अंतिम डूंगरवाल, महावीर छाजेड़, कैलाश बारोड, पुखराज सेठी, अनिल पावेचा आदि उपस्थित थे। संचालन कार्यक्रम संयोजक अजित चत्तर ने तथा आभार धरमचंद चपडोद ने माना।






