– पोरवाल महिला मंडल ने भगवान राम व शबरी की दी प्रस्तुति
– आज शाम को होगी संगीतमय भजन संध्या
जावरा। श्रीराम मंदिर जांगड़ा पंच पोरवाल ट्रस्ट एवं पोरवाल समाज द्वारा पंच दिवसीय श्रीराम परिवार मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एवं श्रीराम मारूति महायज्ञ के तीसरे दिन भी हवन पूजन के साथ धार्मिक अनुष्ठान जारी रहे। महोत्सव के दूसरे दिन रात में महिला मंडल ने सांस्कृतिक आयोजन किया। जिसमें प्रभु श्रीराम की लीलाओं का मंचन किया। जिसमें प्रभुश्रीराम और शबरी की मुलाकात का प्रसंग का नाट्य रुपांतरण किया गया। वहीं बच्चों ने प्रभु श्रीराम और हनुमानजी की वेषभुषा में नृत्य कर समाजजनों का मनोरंजन किया। जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन मौजुद रहे। वहीं 21 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर संगीतमय भजन संध्या का आयोजन भी रखा गया है। जिसमें भजन गायिका हीना डांगी मंदसौर और बंटी बावरा जावरा अपने भजनों की प्रस्तुति देगी। वहीं 22 जनवरी को अभिजीत मुर्हूत में 12.15 बजे मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा मंत्रोच्चार के साथ यज्ञाचार्य पं. रविन्द्र उपाध्याय द्वारा करवाई जाएगी।


