– विधिकारक मनीष मेहरा करवाएंगे सम्पूर्ण अनुष्ठान
जावरा। नगर में विराजित हाजरा हजूर देव श्री मणिभद्र वीर के मंदिर जीर्णोद्धार की 15 वी वर्षगांठ आज मनाई जाएगी। इस दौरान विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों आयोजित होगे। कार्यक्रम के अंतर्गत विजय मुहूर्त में श्री मणिभद्र देव का विशेष अनुष्ठान पिपली बाजार मंदिर चौक में होगा। वही दोपहर 3.30 बजे 56 पववानों का थाल एवं सुखडी चढाई जाएगी। इसके साथ ही 4.30 बजे अनुष्ठान की पूर्णाहुति के साथ श्री मणिभद्र वीर की महाआरती होगी। कार्यक्रम में अनुष्ठान की विधि मनीष मेहता रियावन वाले संपन्न कराएंगे। संगीतमय प्रभु भक्ति प्रसिद्ध गायक चिराग चौपडा यूजिकल ग्रुप द्वारा कीं जाएगी। इस दौरान तखतगढ राजस्थान के कलाकारों द्वारा श्री मणिभद्र देव की आकर्षक अंगरचना तथा मंदिरजी में विद्युत साज सज्जा करेगे। सकल नवकार मंत्र आराधकों का स्वामीवात्सल्य होगा। संपूर्ण कार्यक्रम लाभार्थी परिवाारों के सहयोग से संपन्न होगा।
श्री मणिभद्र भक्त मंडल द्वारा नगर के श्रद्धालु भक्तों से कार्यक्रम में पधार कर धर्म लाभ लेने की अपील की। इस मौके पर श्री मणिभद्र देव के भक्त बाबुलाल राठौड (पूना), मोहरलाल मेहता (रिंगनोद) विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में नगर के सभी जैन मंडलो का सहयोग प्राप्त होगा। सभी कार्यकर्ता अपनी सेवाओं के माध्यम से कार्यक्रम में सहयोग प्रदान करेंगे।



