– पूर्व संध्या पर गुरुवार की शाम को होगा सुंदरकाण्ड
जावरा। गांधी कॉलोनी चौपाटी स्थित दुर्गा माता मंदिर प्रतिष्ठा की ध्वजारोहण की पांचवी वर्षगांठ बडे ही धूमधाम से शुक्रवार को मनाई जाएगी। जिसके तहत विभिन्न धार्मिक आयोजनों के साथ महाप्रसादी का आयोजन होगा। महाप्रसादी में 5 हजार से अधिक श्रृद्धालु शामिल होगे। वर्र्षगांठ की पूर्व संध्या पर गुरूवार को शाम 7.30 बजे सुंदरकांड का आयोजन होगा। धार्मिक आयोजनों के अंतर्गत दुर्गा माता मंदिर परिसर में शुक्रवार को प्रात: 8 बजे माताजी का अभिषेक, प्रात: 9 बजे हवन पूजन व 10.30 बजे दुर्गा माता की महाआरती संपन्न होगी। ध्वज पूजन प्रात: 10.40 पर होगी। ध्वज पूजन के लाभार्र्थी विवेक-प्रहलाद पोरवाल परिवार रहे।
इसी के साथ शाम 5.30 बजे दुर्गा माता की महाआरती एवं विशाल प्रसादी का आयोजन प्रारंभ होगा। दुर्गा माता मंदिर चौपाटी समिति ने धर्मप्रेमी नागरिकों से कार्यक्रम में पधारकर धर्मलाभ लेने की अपील की। बता दे कि यह मंदिर पहले चौपाटी फोरलेन पर स्थित था। 2019 में गांधी उद्यान में नवीन स्थान पर प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई।शुक्रवार को भव्य पांचवी ध्वजारोहण वर्षगांठ मनाई जाएगी। दुर्गा माता मंदिर समिति के सदस्य मुनिराजसिंह चंद्रावत, देवेंद्र भटनागर, माखनसिंह राणावत, सुनील पोखरना, मुकेश प्रजापत, अरुण जैन, वीरेंद्र पामेचा, संजय गौड़, राकेश त्रिवेदी, प्रेम राठौड़, जिग्नेश पटेल, राजेश मेहता, निलेश धारीवाल, प्रहलाद मेहरा, वीरेन्द्रसिंह चौहान, वैभव रांका, पंकज चौहान, अनुपम शर्मा, सुनिल तिवारी आदि सदस्यों ने समस्त धार्मिक आयोजन में शामिल होकर धर्मलाभ लेने की अपील की।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

