जावरा । शहर में आवारा कुत्तों का आतंक हद से ज्यादा बढ़ गया है। सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन के चलते कुत्तों को पकड़ने में नगर पालिका लाचार है। ऐसे में शहर की हर गली, मोहल्ले के साथ सार्वजनिक स्थानों और पॉश कॉलोनीयो में भी इन कुत्तों का आतंक फैला है। छोटे बच्चों से लेकर बड़ो और बुजुर्गों तक मे इनका खौफ फैला है। इसी बीच मंगलवार को सुबह सुबह शहर के बस स्टैंड पर अपने गांव जाने के लिए बस का इंतज़ार कर रहे एक छोटे बच्चे को आवारा कुत्तों ने अपना शिकार बनाया और उसे काट लिया। गनीमत रही की बच्चे के माँ बाप के बस स्टैंड पर मौजूद लोगों ने कुत्तों को भगा दिया, लेकिन उसके बाद भी कुत्तों ने बच्चे को काट लिया। 

गुजरात से जावरा पहुँचे और अपने गांव भूतेड़ा जाने के बस का इंतज़ार कर रहे कन्हैयालाल अपनी पत्नी और बेटे रितिक के साथ जावरा के बस स्टेण्ड पर खड़े थे। इसी बीच 2 कुत्तों ने अचानक रितिक पर हमला कर दीया और उसके जांघ से ऊपर के हिस्से में काट लिया। जिस पर परिजन तत्काल रितिक को लेकर जावरा के सरकारी अस्पताल पहुँचे और उपचार करवाया। 





