– जेएसजी नवकार ने किया रोटी संग्रह योजना का शुभारंभ
जावरा। जीव दया और मानव सेवा का एक बड़ा और महान प्रकल्प लेकर जैन सोश्यल ग्रुप जावरा नवकार द्वारा जो सेवा की जाती है। वह संपूर्ण देश और प्रदेश के लिए अनुकरनीय है, अपने 27 सेवा प्रकल्पों के साथ जैन सोश्यल ग्रुप जावरा नवकार ने अपना नाम अपनी पहचान अंतरराष्ट्रीय स्तर तक बनाई है, जो अपने आप में एक उपलब्धि हैं।
उक्त विचार खतरगछ श्री संघ अध्यक्ष प्रदीप जैन चौधरी ने जेएसजी जावरा नवकार के रोटी संग्रह अभियान योजना के शुभारंभ अवसर पर व्यक्त किए। त्रिस्तुतिक श्रीसंघ उपाध्यक्ष सुरेश पगारिया ने कहा कि जैन सोश्यल ग्रुप जावरा नवकार अपने सेवा कार्यों और सांस्कृतिक आयोजन के माध्यम से जावरा को समाज सेवा के क्षेत्र में एक नया स्थान दिया हैं। आपने नवकार सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए अपनी निरंतरता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया मंडी व्यापारी संघ अध्यक्ष अजित चत्तर ने कहा कि नवकार ग्रुप की प्रेरणा से सिर्फ जैन समाज मे ही नहीं अपितु अन्य समाज में भी जागृति आई है और इस जन जागृति से मनुष्य और जीव दया के जो कार्य हो रहे हैं वह प्रेरणा दायक हैं। नवकार अध्यक्ष हर्षित पगारिया ने कहा कि नवकार के वरिष्ठ साथियों द्वारा मुझे जो दायित्व सोपा गया है उस पर मैं अपनी टीम के साथ सामाजिक, सांस्कृतिक,रचनात्मक एवं जीव दया के कार्यों को करते हुवे एक नया अध्याय लिखने की कोशिश करूंगा।
इनकी रही उपस्थिति –
इस अवसर पर नवकार ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष संजय आंचलिया, मनोज मेहता, नरेंद्र काठेड़, अभिषेक बोरदिया, आयुष चौरडिया, प्रियंक धारीवाल, दिनेश भंडारी, सुभाष टुकडिय़ा, प्रितेश जैन, विनीत बाफना, कमल पोखरना, ऋषभ संघवी, अंकित भंडारी, अमित झामर, वीरेन्द्र सिसोदिया, मितेश धोका, मोहित सियार आदि सहित सदस्य उपस्थित रहे। संचालन कोषाध्यक्ष प्रियंक धारीवाल ने किया। आभार सचिव आयुष चौरडिय़ा ने माना।