– वृंदावन से 600 किमी उग्र विहार कर जावरा चार्तुमास के लिए पधार रहे मुनि मंडल
जावरा। संत का आगमन हमारे जीवन में नई रोशनी चेतना लेकर आता है। संत आपको देने के लिए आते है, आप जावरा श्रीसंघ का अहोभाग्य है कि हम वृंदावन से 600 किमी का उग्र विहार लगभग 25 दिन में करते हुए जावरा संघ के आंगन में जैन दिवाकर चोथमलजी मसा के आशीर्वाद एवं मालवरत्न श्री कस्तुरचंदजी मसा की जन्म स्थली पर श्रीसंघ में चार्तुमास का सुनहरा अवसर आया है। इस चातुर्मास का लाभ पुरे संघ को जप-तप, धर्म, आराधना के साथ लेना है।
उक्त विचार आगम ज्ञाता श्री विकसित मुनिजी मसा, श्री वितराग मुनिजी मसा ने विहार के दौरान नीमच में जावरा श्रीसंघ के सदस्यों के समक्ष व्यक्त किए। मसा उग्र विहार कर जावरा चार्तुमास के लिए पधार रहे है, आपका चार्तुमास जैन दिवाकर भवन पर होगा। इस दौरान श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ कार्यवाहक अध्यक्ष पुखराज कोचट्टा, सचिव महावीर छाजेड, जैन दिवाकर संगठन समिति राष्ट्रीय मंत्री संदीप रांका, पुर्वाध्यक्ष बसंतीलाल चपडोद, मनोहर चपड़ोद, सुरेन्द्र मेहता, प्रकाश श्रीश्रीमाल, सुशील मेहता, सुजानमल औरा, नितीन कोलन, शीतल तांतेड़, पंकज श्रीश्रीमाल आदि उपस्थित थे।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

