– सुंदरता के लिए फव्वारें लगाए, वो भी पड़े है सुखे
जावरा। बच्चों की बोर्ड से लेकर लोकल लेवल की परिक्षाएं समाप्त हो चुकी है और समर वेकेशन चालु हो गई है, समर वेकेशन में बच्चों के मनोरंजन के लिए शहर में एक मात्र गार्डन है, गुलशन गार्डन लेकिन देखरेख के अभाव में यह गार्डन बच्चों के लिए काम नहीं आ रहा है, इसमें बच्चों के मनोरंजन के संसाधन खराब है तो कुछ मरम्मतद मांग रहे हैं। लेकिन इस और नपा के जवाबदार ध्यान नहीं दे रहे है।
शहर के अजमेरी गेट पर शहर के बच्चों से लेकर बड़ों के लिए महज एक गार्डन मौजुद है, वह है गुलशन गार्डन कहने को इस गार्डन में बच्चों के लिए फिसलपट्टी, झुले, चकरी के साथ टॉय ट्रेन भी लगाई गई है, गार्डन की सुंदरता के लिए रंगबिरंगी लाईटों के साथ फव्वारा भी लगाया गया है, लेकिन इन दिनों ना तो फव्वारा चालु है और ना ही संसाधन ही दुरुस्त है। गार्डन में बच्चों के लगाई गई टॉय ट्रेन लम्बे समय से खराब होकर बंद पड़ी है, तो फिसलपट्टी भी जर्जर हो रही है। ऐसे में बच्चों को केवल एक या दो पट्टी पर फिसलना पड़ता है। सुंदरता के लिए लगाए गए फव्वारे भी सुखे पडे हैं। जिसके चलते बच्चों की संख्या में गार्डन में दिन ब दिन कम हो रही है। लेकिन इस और नगर पालिका के जवाबदार ध्यान नहीं दे रहे है।







