– भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा ने विधानसभा प्रभारी की अनुशंसा पर किया मनोनयन
जावरा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठन स्तर पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। जिसके तहत विधायक डॉ. राजेंद्र पाण्डेय, जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, विधानसभा प्रभारी महेश सोनी, समर्पण निधि विधानसभा प्रभारी बद्रीलाल शर्मा की अनुशंसा पर जावरा नगर मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा ने नगर मंडल में समर्पण निधि अभियान संयोजक पद पर घनश्याम सोलंकी एवं सह संयोजक पंकज कांठेड़ को मनोनित किया गया। मीडिय़ा प्रभारी रजत सोनी ने बताया कि समर्पण निधि संचय अभियान प्रतिवर्ष संगठन द्वारा चलाया जाता है। जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता को इस अभियान में बढ़ चढक़र हिस्सा लेते हुए अभियान को सफल बनाने का प्रयास करना चाहिए। इस मौैके पर दोनों पदाधिकारियों को मंडल महामंत्री अनिल धारीवाल, सोनू यादव, अजय सकलेचा, शिखर धारीवाल, अजयसिंह भाटी, मनोहर पांचाल आदि ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं प्रदान की।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.