– अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के नगर अध्यक्ष के नेतृत्व में रतलाम पहुंचकर सौंपा ज्ञापन
जावरा। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष केंद्रीय राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त एम. वेंकटेशन एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अंजना पवार तथा मध्य प्रदेश के राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त सफाई कर्मचारी आयोग के प्रताप करोसिया के रतलाम आगमन पर अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ क्रमांक 9742के समस्त पदाधिकारियों ने संभाग अध्यक्ष प्रवीण दीक्षित की उपस्थिति में नगर अध्यक्ष करण कल्याणे के नेतृतव में 6 सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। संघ के संतोष थनवार ने बताया कि ज्ञापन में निम्न 6 सूत्री मांगे रखी गई हैं।
इन मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन –
– सफाई कर्मचारियों को सामुदायिक भवन बनाकर दिया जावे।
– नियमित सफाई कर्मचारियों के मकान के लिए भूखण्ड की व्यवस्था की जावे एवं उनको प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जावे।
– स्थायी विनियमित कर्मचारियों को चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों पर नियमित किया जावे। (अन्य जिलो के कलेक्टर द्वारा नगर निगम, नगरपालिका, नगर परिषद् को आदेशित किया गया है, लेकिन रतलाम जिले के कलेक्टर द्वारा रतलाम जिले की समस्त नगर निगम, नगरपालिका, नगर परिषद् बिन्दुवार सूची बनाने के लिए आज दिनांक कोई कार्यवाही नहीं की गई है।)
– दैनिक वेतन भोगी जो विनियमितीकरण के लिए शेष रह गए है, उनको शीघ्र अतिशीघ्र विनियमितीकरण योजना का लाभ दिया जावे।
– जिन कर्मचारियों की मृत्यू हो गई है, उनके परिवार के सदस्य को आज दिनांक तक अनुकंपानियुक्ति शिथिलता करण नहीं होने के कारण नहीं हो पाई है, शिथिलता करण करवाकर जल्द से जल्द अनुकंपा नियुक्ति की जावे।
– दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी 28 दिन में कार्यरत है, उन्हें जल्द से जल्द 30 दिवस में किया जावे एवं उन्हें सी.एल. की पात्रता दी जावे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

