जावरा। पिपलौदा तहसील के गांव बड़ायला माताजी के सरकारी स्कूल में शिक्षक के पद पर पदस्थ तथा पिपलौदा में रहने वाले शिक्षक अभिषेक बोस की बीती रात सड़क हादसे में मौत हो गई। बोस मुलत: पिपलौदा के रहने वाले हैं, वर्तमान में वे जावरा पटेल नगर में अपने भाई के साथ किराए के मकान में रहते थे, बीती रात करीब साढ़े 11 बजे के आसपास वे अपनी मोटर साईकल क्रमांक एमपी 43 ईई 3746 से जावरा से पिपलौदा की और निकले थे, लेकिन रांकोदा के समीप बजरंगबली मंदिर के सामने पहुंचते ही उन्है किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौत हो गई। अभिषेक के भाई अर्पित ने बताया कि वे तथा उनकी माता पारिवारिक कार्य से रिंगनोद गए हुए थे, उनके भैया जावरा ही थे, सुबह करीब 7 बजे स्कूल में परीक्षा थी तो वे रात में ही पिपलौदा के लिए अपनी मोटर साईकल से निकले थे, लेकिन रांकोदा के समीप उनका एक्सीडेंट हो गया और उनकी मौत हो गई।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

