जावरा। विश्वकर्मा पांचाल सनातन सेना की बैठक लक्कड़पीठा क्षेत्र कार्यालय पर संपन्न हुई। इस दौरान कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। जिसमें रंग पंचमी पर विश्वकर्मा पांचाल सनातन सेना मालवा प्रांत जावरा द्वारा रंगारंग गैर निकालने का निर्णय लिया गया। साथ ही सनातन सेना का रतलाम जिले में सभी ब्लाक में गठन कर संगठन को मजबुत बनाने आदि पर जोर दिया गया। इस मौके पर विश्वकर्मा पांचाल सनातन सेना मालवा प्रांत जिलाध्यक्ष सत्यनारायण पांचाल, गोपाल पांचाल, भूपेंद्र पांचाल, संजय पांचाल, मनोज पांचाल, नंदकिशोर पांचाल, अनिल पांचाल, मूलचंद पांचाल, जितेंद्र पांचाल, अशोक पांचाल, समरथ पांचाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।


