– आज होगा मतदान, शाम को ही मिल जाएगा परिणाम
जावरा। नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 4 के उपचुनाव के प्रचार के अंतिम दिन आज कांग्रेस पार्टी के पार्षद प्रत्याक्षी जन्नत बि पति निजामुद्दीन के पक्ष में मतदान की अपील को लेकर पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष और विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याक्षी रहे विरेंद्र सिंह सोलंकी के साथ कांग्रेस पार्षद निज़ाम काजी, पेपा पहलवान, पार्षद कान्हा हाड़ा, पप्पू चारोडिय़ा, ईमरान मंसूरी के साथ ही कांग्रेस नेताओं ने जनसंपर्क किया। इस अवसर पर आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए सोलंकी ने कहा कि इस वार्ड की अमन पसंद जनता, विकास पसंद जनता हमेशा की तरह कांग्रेस पार्टी पर विश्वास करेगी सोलंकी ने भारी मतों से कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने की अपील की। पार्षद निज़ाम काजी ने कहा कि ना सिर्फ़ कांग्रेस प्रत्याक्षी बल्कि हम सभी कांग्रेस पार्षद वार्ड की जनता के सुख दुख में सदैव खड़े रहने का वादा करते हैं। जनसंपर्क के दौरान भोजराज सिंह परिहार , सैजाद भाई , रफीक शाह, शहजाद शाह, रूस्तम कबाडी, उम्मीदी हसन, सईद कुरैशी, अज्जू शाह, अय्यूब शाह, साबिर कुरैशी, चांद हुसैन सहित सैकड़ों समर्थक उपस्थित थे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

