जावरा । पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार द्वारा अवैध शराब एवं अवैध मादक पदार्थ की तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत ढोढर चोकी पुलिस को सफलता मिली हिल पुलिस ने एक घर के सामने से करीब 8 पेटी अवेध शराब जप्त की है द्य
अति.पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) विवेक कुमार तथा अनुविभागीय अधिकारी जावरा संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में चौकी ढोढर थाना रिंगनोद से निरीक्षक आनंद सिंह आजाद के नेतृत्व में टीम गठित टीम ने मुखबीर की सूचना पर पुलिस चौकी ढोढर द्वारा अनुरोध उर्फ कालु पिता मुकेश चौहान जाति बांछडा (21) निवासी बांछडा डेरा मोयाखेडा थाना रिंगनोद जिला रतलाम के घर के सामने से आरोपी के कब्जे से अवैध शराब की कुल 08 पेटियां जप्त कर आरोपी पर धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। आरोपी से अवैध शराब के स्त्रोत के संबंध मे पुछताछ की जा रही है।
85 बल्क लीटर शराब जप्त –
कारवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 05 पेटी पावर 10000 बीयर केन प्रत्येक पेटी मे 24 केन प्रत्येक केन 500 द्वद्य किमती 14400 रूपये, 01 पेटी देशी प्लेन शराब (प्रत्येक क्वार्टर 180 रूरु शराब के कुल 50 क्वार्टर) किमती 3750 रूपये, 01 पेटी देशी मसाला शराब (प्रत्येक क्वार्टर 180 रूरु शराब के कुल 50 क्वार्टर ) किमती 5000/- रूपये , 01 पेटी पावर 10000 सुपर स्ट्रांग बीयर बोतल (प्रत्येक बोतल 650 द्वद्य की कुल 12 बोतल) किमती 1800/- रूपये को मिलकर कुल 85.800 बल्क लीटर शराब किमती 24,950 /- रुपये जप्त की है द्य कारवाई में रिंगनोद थाना प्रभारी निरीक्षक आनन्द आजाद, उनि. ढोढर चोकी प्रभारी रघुवीर जोशी, सउनि गजेन्द्रसिंह शक्तावत, प्र.आर. राहुल उपाध्याय, आर. जितेन्द्र व्यास, मुकेश, नरेन्द्र जगावत, शोभाराम शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

