– बड़ायला माताजी से मजदूरी कर मोटर साईकल पर सवार होकर बर्डियागोयल जा रहे थे दोनो युवा
जावरा। पिपलौदा तहसील के गांव बड़ायला माताजी से मजदूरी कर मोटर साईकल से अपने घर बर्डिया गोयल जा रहे दो बाईक सवारों को हरियाखेड़ा फंटे पर एक पिकअप ने टक्कर मार दी। जिससे दोनो युवक घायल हो गए। एक युवक को रतलाम रैफर किया गया हैं।
मिली जानकारी अनुसार माताजी बड़ायला से मजुदरी का काम करके अपनी बाईक पर सवार होकर अपने घर बर्डिया गोयल जा रहे अंकित और विशाल को रविवार की देर शाम हरियाखेड़ा फंटा और बोरदा फंटा के बीच बायो डीजल पेट्रोल पंप के सामने जावरा से आ रही पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में अंकित पिता पप्पू माली निवासी बर्डिया गोयल को पैर में गंभीर चौट आई, वहीं विशाल पिता बालू को मामुली चोंट आई। अंकित को रतलाम रैफर कर दिया गया। 


Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

