जावरा । पिपलियामंडी नगर परिषद अध्यक्ष इंदिरा सुनील देवरिया का फूलमाली समाज जावरा द्वारा स्वागत-सम्मान किया गया। गुरुवार रात्रि को स्थानीय रपट रोड पर महात्मा ज्योतिबा फूले मित्र मंडल द्वारा सजाए गए मंच पर चौखरा पंचायत फूलमाली समाज के पूर्व अध्यक्ष गोवर्धन पटेल, नपा के पूर्व चेयरमैन घनश्याम सोलंकी, पार्षद सोनु सोलंकी, प्रतिनिधि चन्द्रप्रकाश सोलंकी आदि ने शाल ओढ़ाकर, श्रीफल भेंटकर परिषद अध्यक्ष इंदिरा देवरिया का सम्मान किया। साथ ही समाज बन्धु सुनील देवरिया, मुख्य नगर परिषद अधिकारी प्रवीण सेन, इंजीनियर राजेश उपाध्याय का पुष्पमालाओं से माली समाज के लोगों ने आत्मीय स्वागत किया।
पर्यावरण संरक्षण में बेहतर काम करने पर भोपाल में हुआ सम्मान –
उल्लेखनीय है कि स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने पर केंद्र सरकार द्वारा पिपलियामंडी नगर परिषद के प्रतिनिधि मंडल को दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया। इसके अलावा मप्र सरकार ने भी इस परिषद को गांधी जयंती के अवसर पर सम्मानित किया। गुरुवार को दिल्ली, भोपाल से नीमच जाने के दौरान जावरा माली समाज के गोवर्धन पटेल, चंदू सोलंकी, घनश्याम सोलंकी को जानकारी मिली कि वे इधर से गुजरने वाले हैं, जानकारी मिलते ही समाज बंधुओं ने पिपलियामंडी नगर परिषद अध्यक्ष इंदिरा देवरिया, अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील देवरिया से यहां उनका माली समाज द्वारा स्वागत करने का आग्रह किया, जिसे उन्होंने भी सहर्ष स्वीकार कर लिया।
इनकी रही उपस्थिति –
इस अवसर पर फूलमाली समाज के नन्दन पटेल, लक्ष्मीनारायण धनोतिया, कमलेश दय्या, मांगीलाल सोलंकी, फूलचंद रावल, फकीरचंद मोर्य, किशोर मोर्य, घनश्याम दायम, श्याम राठौर, शोभाराम मौर्य, राजेंद्र महावर, विक्की लिलोरिया, जितेंद्र दायम, विजय विजवा, किशोर विजवा आदि उपस्थित रहे। इससे पहले पिपलियामंडी नगर परिषद अध्यक्ष इंदिरा देवरिया, उनके प्रतिनिधि सुनील देवरिया मां दुर्गा की घट स्थापना में शामिल हुए और माता की आरती की।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

