• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा के मेडिकल स्टोरों पर औषधि निरीक्षक की औचक जांच, 3 दिन में दवाओं की खरीदी-बिक्री का रिकॉर्ड देने के निर्देश

September 8, 2026

जावरा पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी, नन्हे राधा-कृष्ण ने मोहा मन

September 8, 2026

जावरा पब्लिक स्कूल में भव्य शिक्षक दिवस समारोह, रैम्प वॉक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

September 5, 2026
Facebook Twitter Instagram
Wednesday, September 9
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»पत्नियां बनी जनप्रतिनिधि, पतियों की मौज, शासकीय कार्यक्रमों में विधायक और अधिकारियों के साथ पति ले रहे आतिथ्य के मजे, हुटर वाली गाडिय़ों से भी नहीं परहेज
जावरा

पत्नियां बनी जनप्रतिनिधि, पतियों की मौज, शासकीय कार्यक्रमों में विधायक और अधिकारियों के साथ पति ले रहे आतिथ्य के मजे, हुटर वाली गाडिय़ों से भी नहीं परहेज

EditorBy EditorOctober 9, 2024No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
जावरा विधायक और अधिकारियो कि उपस्तिथि में दिव्यांगो को उपकरण प्रदान करते जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि और जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– जनपद और जिला पंचायत के अधिकारी भी अध्यक्षो के पतियों को दे रहे तव्ज्जो
– जनपद स्तरीय कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष और जनपद अध्यक्ष के स्थान पर उनके पति रहे अतिथि के रुप में मौजुद
– जावरा जनपद परिसर में आयोजित शिविर में 97 दिव्यांगों को बांटे उपकरण
जावरा। रतलाम की जिला पंचायत और जावरा की जनपद पंचायत में अध्यक्ष पद पर महिलाएं काबीज हैं, ऐसे में समस्त शासकीय कार्यक्रमों में उन्है अतिथि के रुप में शामिल होना चाहिए, लेकिन जिले के इन दोनो पदों पर महिला जनप्रतिनिधियों के स्थान पर उनके पति मौज उड़ा रहे हैं। हर शासकीय कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष और जनपद अध्यक्ष के स्थान पर उनके पति विधायक, सांसद और अधिकारियों के साथ मंच साझा करते हैं और अतिथि बनकर खुद को जनप्रतिनिधि ही समझ रहे हैं। इतना ही नहीं हमारे जिले के अधिकारी भी इन पतियों को तवज्जो देते दिखाई देते हैं। कमोबेश यह स्थिति केवल जिला पंचायत, जनपद पंचायत ही नहीं, कई नगर पंचायतों, नगर पालिकाओं यहां तक की ग्राम पंचायतों में भी देखने को मिल रही हैं। ऐसा बुधवार को जावरा के जनपद पंचायत प्रांगण में आयोजित सामाजिक अधिकारिता शिविर में दिव्यांगों को सहायक उपकरण वितरण अवसर पर देखने को मिला। इस आयोजन में विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय और एसडीएम त्रिलोचन गौड़ तथा जनपद सीईओ बलवंत नलवाया के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शंभुलाल चन्द्रवंशी और जावरा जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि हेमराज हाड़ा अतिथि के रुप में शामिल रहे और दिव्यांगों को उपकरण भेंट करते नजर आए। इतना ही नहीं मंच से हितग्राहियों को संबोधित भी करते दिखाई दिए। जबकि इस आयोजन में जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई चन्द्रवंशी और जनपद अध्यक्ष रुकमणीबाई को मौजुद रहना था। 97 दिव्यांगों को बांटे उपकरण –
जनपद पंचायत प्रांगण में आयोजित शिविर में भारत सरकार की एडिप योजना अन्तर्गत चिन्हित 97 दिव्यांग जनों को कुल 109 उपकरण कुल राशि रूपये 24,86,905/- मूल्य के विरतण किये गये। जिसमें 46 बेटरी वाले तीन पहिया वाहन, 13 ट्रायसिकल, 13 व्हील चेयर एवं 25 अन्य दिव्यांगों को अन्य सहायक उपकरण वितरित किये गये, जिससे वे अपने दैनिक जीवन के कार्य सुचारू रूप से कर सके। इनकी रही उपस्थिति –
कार्यक्रम में जनपद सदस्य नागूलाल धनगर, भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष बालाराम पाटीदार, भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह, महामंत्री राजेन्द्र सिंह देवड़ा के साथ खण्ड पंचायत अधिकारी गणेश जोशी, रामेश्वर पडियार, राजीव कुमार आर्य एवं डीडीआरसी एवं एलिमको की टीम के सदस्य एवं अन्य क्षेत्रीय जनप्रतिनिधिगण एवं कार्यालयीन अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें।

Post Views: 203
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा के मेडिकल स्टोरों पर औषधि निरीक्षक की औचक जांच, 3 दिन में दवाओं की खरीदी-बिक्री का रिकॉर्ड देने के निर्देश

September 8, 2026

जावरा पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी, नन्हे राधा-कृष्ण ने मोहा मन

September 8, 2026

जावरा पब्लिक स्कूल में भव्य शिक्षक दिवस समारोह, रैम्प वॉक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

September 5, 2026
Don't Miss
जावरा

जावरा के मेडिकल स्टोरों पर औषधि निरीक्षक की औचक जांच, 3 दिन में दवाओं की खरीदी-बिक्री का रिकॉर्ड देने के निर्देश

By EditorSeptember 8, 2026

– जावरा के पांच मेडिकल स्टोरों पर औषधि निरीक्षक की औचक जांच जावरा । में…

जावरा पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी, नन्हे राधा-कृष्ण ने मोहा मन

September 8, 2026

जावरा पब्लिक स्कूल में भव्य शिक्षक दिवस समारोह, रैम्प वॉक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

September 5, 2026

जावरा की माधवानंद एकेडमी में शिक्षक दिवस समारोह, शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

September 5, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा के मेडिकल स्टोरों पर औषधि निरीक्षक की औचक जांच, 3 दिन में दवाओं की खरीदी-बिक्री का रिकॉर्ड देने के निर्देश

September 8, 2026

जावरा पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी, नन्हे राधा-कृष्ण ने मोहा मन

September 8, 2026

जावरा पब्लिक स्कूल में भव्य शिक्षक दिवस समारोह, रैम्प वॉक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

September 5, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.