जावरा। गीता भवन न्यास समिति ट्रस्ट के सानिध्य में बडनगर में नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। साथ ही नेत्रदान के लिए प्रेरित करने वाली संस्थाओं का सम्मान समारोह विधायक जितेंद्र उदयसिंह पंड्या के आतिथ्य में किया गया। समारोह में गीता भवन न्यास ट्रस्ट अध्यक्ष हरिकिशन मेलवानी, डॉ. जेएल ददरवाल, उमाशंकर मेहता, भाविप अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी, नेत्र प्रकल्प प्रभारी निलेश मेहता, डॉ. अशोक पाटीदार, शेखर नाहर, संजय पांचाल के साथ रतलाम से संस्था नेत्रम के हेमंत मूणत, गोविंद काकानी की उपस्थिति में नेत्र प्रकल्प टीम का सर्वाधिक नेत्रदान के लिए मोतियों की माला, पगडी एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मान किया गया। इस दौरान नेत्र प्रकल्प प्रभारी निलेश मेहता ने विधायक जितेंद्र उदयसिंह पंडया से डॉ. ददरवाल को नेत्र उत्सर्जन के लिए एसी वाली एम्बुलेंस प्रदान करने की मांग की। मोतियाबिंद के लिए उपस्थित लोगों से नेत्रदान के लिए संकल्प एवं शपथ दिलाई। अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी ने बताया हमारा नेत्र प्रकल्प लगातार कार्य कर रहा है। शीघ्र ही हम 100 के आंकडे को प्राप्त करेंगे।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

