– निवार्चन के बाद सभी नव निर्वाचित मंडल अध्यक्ष पहुंचे विधायक के निवास पर
जावरा। भारतीय जनता पार्टी जावरा नगर मंडल अध्यक्ष पद पर पुन: राजेश शर्मा के मनोनयन पर भारतीय जनता पार्टी जावरा नगर के कार्यकर्ताओं द्वारा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय के निवास पर पहुंच कर विधायक का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय द्वारा नव मनोनीत अध्यक्ष राजेश शर्मा का पुष्पहार, शाल व साफा पहनाकर स्वागत करते हुए कहाँ की भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और आज जिस मुकाम पर पार्टी है उसका श्रेय समस्त कार्यकर्ताओं को जाता हैं। विधायक ने कहा की मंडल अध्यक्ष के रूप में राजेश शर्मा को मिली जवाबदारी समस्त कार्यकर्ताओं की जवाबदारी हैं। इस अवसर पर नव मनोनीत अध्यक्ष राजेश शर्मा ने अपनी नियुक्ति पर विधायक डॉ. पाण्डेय सहित समस्त वरिष्ठजनों का आभार व्यक्त किया। विधायक ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, रितेश जैन, राजेन्द्रसिंह देवड़ा, मांगीलाल पांचाल, दिनेश पाटीदार का साफा बांधकर स्वागत किया। इस दौरान नंदकिशोर महावर, अभय कोठारी, बद्रीलाल शर्मा, अजयसिंह भाटी, अनिल धारीवाल, सुरेश चोरडिय़ा, वीरेन्द्रसिंह चौहान, मुकेश प्रजापत, पार्षद रजत सोनी, अनिल मोदी, मनोहर पांचाल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनम पटवा, सुमन मेहता, संतोष शर्मा, सोनू सोलंकी, पदमा राठौर, मंजू सिंघल, सुमन शर्मा, चमेली डामोर, इफ््तेखार पठान, इमरान मेव, इरफान कुरैशी, घनश्याम सोलंकी, सोनू यादव, संदीप रांका, पंकज कांठेड, चंद्रप्रकाश सोलंकी, मनीष ऊटवाल, महेंद्र चौहान, सुभाष टुकडिय़ा, पार्षद तेजसिंह कदम, राजेश धाकड़, अकरम खान, प्रकाश बालचंदनी, महेश शर्मा, जाकिर मंसूरी, अफाक अहमद, विक्रम माली, गोविन्द कछावा, गिरिराज उपाध्याय, अभिषेक पाण्डेय, अब्बास बोहरा, बाबूलाल सांकला, अतुल त्रिवेदी उपस्थित थे। आभार अनिल धारीवाल ने माना।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.