– तहसील विधिक सेवा समिति ने पॉलेटेक्निक महाविद्यालय में लगाया शिविर
जावरा। मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर एवं प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रतलाम के निर्देशानुसार एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर की कार्ययोजना अनुसार विशेष नशा मुक्ति अभियान व नालसा (नशा पीडि़तों को विधिक सेवायें एवं नशा उन्मूलन के लिए विधिक सेवायें) योजना, 2015 के अंतर्गत प्रथम जिला न्यायाधीश जावरा के अतिरिक्त जिला न्यायाधीश उषा तिवारी एवं प्रथम व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खण्ड, जावरा हर्षिता पिपरेवार द्वारा शासकीय गो.तो. शासकीय पोलेटेक्निक महाविद्यालय जावरा में नशे के प्रति जागरूकता व साक्षरता हेतु विधिक जागरुकता व साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला न्यायाधीश उषा तिवारी ने नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी। न्यायाधीश हर्षिता पिपरेवार ने नशे की अवैध तस्करी और इससे होने वाले खतरों के बारे में जानकारी दी। शिविर में उपस्थित लोगों को नशा नहीं करने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान प्राचार्य जी.बी बामनकर, विद्युत ब्रांच के विभागाध्यक्ष इंदलसिंह, श्वेता बंबोरिया, अल्का बोराडे, गौरख शाक्य, राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यकम अधिकारी मुकेश गुप्ता व विद्यालय स्टॉफ छात्रगण सहित तहसील विधिक सेवा समिति, जावरा का स्टॉफ उपस्थित रहा।




