– युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का जावरा के पापुलर मैरिज हॉल पर किया युवा कांग्रेस ने स्वागत
जावरा। मध्य प्रदेश युवक कांग्रेस के अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह के जावरा नगर आगमन पर कांग्रेस नेता पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष विरेंद्र सिंह सोलंकी के नेतृत्व में स्थानीय पॉपुलर मैरिज हॉल में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जोशीला स्वागत किया गया। मितेंद्र दर्शन सिंह अपने पहले प्रदेश प्रवास पर मंदसौर से रतलाम जाते समय जावरा में कार्यकर्ताओं के बीच रुके और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि युवा कांग्रेस जनहित की हर लड़ाई अब सड़कों पर लड़ेगी। मितेंद्र ने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि वे खुद भी लोगों के बीच प्रत्येक समस्या में खुद पहुंचेंगे।
इनकी रही उपस्थिति –
इस अवसर पर कांग्रेस नेता पप्पू चारोडिया, इमरान मंसूरी, नरेंद्र ऊंटवाल, शुभम बैरागी, कान्हा हाड़ा, संयम शर्मा, कादिर खान, भोजराज सिंह परिहार, शहजाद शाह, बद्रीलाल गुजराती, ऋषि भारती सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सहारा पीडितों ने सौंपा ज्ञापन –
सहारा पीडि़तों की और से संघर्ष समिति के गिरिजा दायम, विजय जाधव, जीवन दायम, रामगोपाल गहलोत, प्रकाश धाकड़ सहित सभी कार्यकर्ताओं ने विरेंद्र सिंह सोलंकी के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा और सहारा पीडि़तों की आवाज़ भी प्रदेश भर में उठाने का आव्हान किया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

