जावरा। ग्राम असावती में सहकारी संस्था मर्यादित केंद्र असावती पर वार्षिक बैठक शाखा प्रबंधक हेमंत हेमावट की उपस्थिति में संपन्न हुई। असावती सहकारी संस्था में टोटल किसानों के 1154 खाते हैं जिसमे चालू खाते 569, ओवर ड्यू खाते 513 ओर 173 खाते ऐसे हे जिसमें किसान सिर्फ सदस्य बने हुए हैं खाते से कोई लेन देन नही करते हैं। सहकारी संस्था में आसपास के करीब पांच गांव लगे हुए हैं। अभी खरीफ 2024 की फ़सल में किसानों से चार लाख चोरांवे हजार चोपन रूपए की बीमां प्रीमियम जमा की गई। ओवर ड्यू खाते पर 2,83,44,780 रूपए बताया गया। जिसमे कई किसान उपस्थित रहे।
नियुक्ती को लेकर हुई बहस –
सहकारी संस्था में कुछ समय पहले लिपिक और भ्रृत्य की मृत्यु हो जानें पर दो पद संस्था में खली हो गए थे। भृत्य की जगह पर लोकेंद्र सिंह को लगा लिया गया और मई जून से सैलरी भी चालू कर दी इसकी बात जब शाखा प्रबंधक हेमंत हेमवात से की गई तो उन्होंने बोला था कि यह कोई अनुकंपा नियुक्ती नही है यह हमने हमारी व्यवस्था पर रखा है । हमने पुछा की आपने किस आधार पर रखा तो उन्होंने बताया कि हमे एक हि आवेदन मिला था। इसलिए लोकेंद्रसिंह को हमने नौकरी पर लगाया।
ग्रामीणों ने आरोप लगाए तो दे दिए त्याग पत्र –
ग्रामीणों ने शाखा प्रबंधक हेमंत हेमावत पर आरोप लगाते हुए फर्जीँ तरीके से नियुक्ति करने की बात कहीं। हेमावात ने नियुक्ती की सूचना सार्वजनिक न करते हुए यह नियुक्ती की हैं। जब हेमावत सभी सवालों का जवाब नही दे पाए तो उन्होंने लोकेंद्र सिंह से अपना इस्तीफा लिखकर देने को बोला। लोकेंद्र सिंह ने तत्काल इस्तीफा लिखा को इस्तीफा भी शाखा प्रबंधक के नाम से न होकर प्राचार्य के नाम से इस्तीफा दिया। । जब हेमावत को इसकी योग्यता पूछी तो वाह भी नही बता पाए ओर बिना योग्यता की जांच किए नियुक्ती कर दी। बहस के दौरान जब शाखा प्रबंधक हेमावत ओर सहायक शाखा प्रबंधक नारायण सिंह पंवार नियुक्ती का आधार बताने में असमर्थ रहे तो सहायक प्रबंधक ने भी अपने पद से त्याग पत्र दे दिया। दोनो इस्तीफे शाखा प्रबंधक ने आपने पास रखें हे। शाखा प्रबंधक ने इस नियुक्ती में शासन की नियम का पालन न कर यह नियुक्ति की हैं और अपनी मर्जी का नियम चलाया हैं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

