– नगर संघ चालक महेश पाण्डेय और विभाग सहकार्यवाह आकाश चौहान रहे मौजुद
जावरा। शहर के हनुमान गंज स्थित मैला मैदान पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला जावरा का नगर शारीरिक प्रधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्वयं सेवकों द्वारा सामूहिक समता, खेल दंड नियुद्ध, घोष, पिरामिड का प्रदर्शन किया। मंचासीन मुख्य अतिथि जावरा नगर संघचालक महेश पांडे तथा मुख्य वक्ता के रूप में विभाग सहकार्यवाह आकाश चौहान उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता द्वारा सामाजिक समरसता, परिवार कुटुंब, पर्यावरण एवं देश भावना हेतु स्वयंसेवक एवं समाजजन को संदेश दिया गया।




