• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा विधानसभा में पशु चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार : 80 लाख रुपये से जावरा, असावती और रानीगांव में बनेंगे नए भवन

August 11, 2026

जावरा पब्लिक स्कूल में ‘विकसित भारत 2047’ पर गूंजी नन्हीं आवाजें, विद्यार्थियों ने AI को बताया विकास का सारथी

August 11, 2026

गौ माता को गो-ग्रास के साथ पहली बार परोसा जाएगा छप्पन भोग

August 11, 2026
Facebook Twitter Instagram
Tuesday, August 11
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»घर में घुस के मारपीट करने वाले 7 लोगो को दिया सश्रम कारावास और अर्थदंड
जावरा

घर में घुस के मारपीट करने वाले 7 लोगो को दिया सश्रम कारावास और अर्थदंड

EditorBy EditorOctober 12, 2023No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

जावरा। बडावदा पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम खजुरिया में सन् 2019 में एक परिवार द्वारा घर में घूसकर मारपीट करने के मामले में न्यायालय प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट रोहित शर्मा ने गुरूवार को फैसला सुनाते हुए 7 आरोपियों को धारा 147, 323, 427, 456 भादवि में दोषी पाते हुए 6-6 माह का सश्रम कारावास तथा 1500-1500 रूपये के अर्थदंड से दंडित किया।
जिला अभियोजन अधिकारी जीपी घाटिया ने बताया 28 नवबर 2019 को फरियादी जमीला बी ने थाना बडावदा पर सूचना दी कि गांव में रहने वाली पार्वतीबाई व ज्योति के घर जमीला का आना जाना है तथा घर जैसे संबंध है। घटना वाले दिन पीडित जमीला बी के बडे लडके अकबर व लाडी शबाना बी तथा लडकी अफसाना बी व छोटे बच्चों के साथ घर के अंदर थी और दरवाजा लगा था। इसी दौरान पीडि़त का छोटा लडका भुरू अपने ससुराल ग्राम कमेड गया था तथा उसके पति फरीद खां खेत पर पाणत करने गए थे। तभी रात 9 बजे गांव के मदन बलाई, भरत, बद्री, राकेश, रामचंद्र, कमलेश व कैलाश सातों लोग एकमत होकर उसके घर पर आए तथा अश्लील गालियां देने लगे। इस दौरान मदन-भरत दोनों बोले की तू उनके परिवार की लाडी ज्योति से क्यों बात करती है, इसी बात को लेकर उसने तथा लडके अकबर ने दरवाजा नहीं खोला तो सभी ने किवाड में धक्का मारी जो दरवाजे की कुण्डी खुल गई ओर सभी घर के अंदर घुस आए। फरियादी के साथ सातो आरोपीयों ने हाथ-मुक्कों से मारपीट की एवं गालियां देकर खींचकर बाहर ले आए एवं उसके साथ मारपीट की

मौके पर घटना लडके अकबर, बहू शबाना, लडकी अफसाना बी, देवरानी मुन्नी, देवर नजर हुसैन व मौहल्ले के अफजल मंसूरी व रजाक खां ने देखी और बीच-बचाव किया। सभी आरोपी जाते-जाते बोले की आज तो उसे व उसके घर वालों को छोड दिया है आइंदा कभी उसे व उसके लडकों ने ज्योति से बात की तो जान से खत्म कर देंगे। पीडि़त की सूचना पर बडावदा पुलिस ने एफआईआर लेखबद्ध कर अपराध विवेचना में लिया गया। विवेचना उपरांत अभियोग पत्र माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। प्रकरण में अभियोजन की ओर सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी भुपेन्द्र कुमार सांगते द्वारा शासन की ओर से पैरवी कर साक्ष्य लेखबद्ध कराई गई।
इन आरोपियों को मिली सजा-
न्यायालय प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट रोहित शर्मा द्वारा विचारण उपरांत न्यायालय में आए साक्ष्य के आधार पर आरोपीगण के विरूद्ध आरोप सिद्ध पाए जाने से आरोपी मदनलाल (45) पिता शंकरलाल बलाई, भरत (38) पिता खीमा बलाई, बद्रीलाल (50) पिता रामचंद्र, राकेश (33) पिता हेमराज, रामचंद्र (43) पिता नानुराम, कमलेश (26) पिता पन्नालाल बलाई, कैलाश (37) पिता शंकरलाल बलाई सभी निवासीगण खजुरिया थाना बडावदा को धारा 456 भादवि में 06-06 माह का सश्रम कारावास व 500-500 रूपये अर्थदंड एवं 147 भादवि में 03 माह का सश्रम कारावास व 200-200 रुपयें से दंडित किया गया है।

Post Views: 252
vedio
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा विधानसभा में पशु चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार : 80 लाख रुपये से जावरा, असावती और रानीगांव में बनेंगे नए भवन

August 11, 2026

जावरा पब्लिक स्कूल में ‘विकसित भारत 2047’ पर गूंजी नन्हीं आवाजें, विद्यार्थियों ने AI को बताया विकास का सारथी

August 11, 2026

गौ माता को गो-ग्रास के साथ पहली बार परोसा जाएगा छप्पन भोग

August 11, 2026
Don't Miss
जावरा

जावरा विधानसभा में पशु चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार : 80 लाख रुपये से जावरा, असावती और रानीगांव में बनेंगे नए भवन

By EditorAugust 11, 2026

– विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय के प्रयासों से मिली स्वीकृति, ग्रामीण पशुपालकों को मिलेगी बेहतर…

जावरा पब्लिक स्कूल में ‘विकसित भारत 2047’ पर गूंजी नन्हीं आवाजें, विद्यार्थियों ने AI को बताया विकास का सारथी

August 11, 2026

गौ माता को गो-ग्रास के साथ पहली बार परोसा जाएगा छप्पन भोग

August 11, 2026

जावरा में नकबजनी का खुलासा : 3 आरोपी गिरफ्तार, 2.25 लाख के सोने-चांदी के आभूषण और 12 हजार नकदी बरामद

August 10, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा विधानसभा में पशु चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार : 80 लाख रुपये से जावरा, असावती और रानीगांव में बनेंगे नए भवन

August 11, 2026

जावरा पब्लिक स्कूल में ‘विकसित भारत 2047’ पर गूंजी नन्हीं आवाजें, विद्यार्थियों ने AI को बताया विकास का सारथी

August 11, 2026

गौ माता को गो-ग्रास के साथ पहली बार परोसा जाएगा छप्पन भोग

August 11, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.