जावरा। एशिया की टॉप मंडियों में शामिल जावरा की अरनीयापीथा कृषि उपज मंडी में शुक्रवार को नई मुंगफली का श्रीगणेश हुआ। मुर्हूत में नई मुंगफली 5151 के भाव बिकी। शुक्रवार को करीब 100 बोरी मुंगफली की आवक हुई। जो मुर्हूत में मनन टेडर्स के निलेश ओरा ने 5151 के भाव में चंदाखेडी के कृषक प्रकाश से खरीदी। दूसरी ढेरी का माल धम्माणी टेडर्स ने 4500 रुपए के भाव बिकी। मुंगफली के श्रीगणेश उपरांत किसानों का पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान राजु अग्रवाल, धीरज सारड़ा, विनोद कुमार दख, नितेश भंडारी, समरथ लोढ़ा, सतीश सोडानी, संजय हरण, अश्विन शर्मा, निक्की बोरदिया, शेलू गोखरु, गोपी धोका, इशान हरण, मोहित धम्माणी, सुरेन्द्र सारड़ा आदि व्यापारी उपस्थित रहे।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

