• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा पब्लिक स्कूल में भव्य शिक्षक दिवस समारोह, रैम्प वॉक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

September 5, 2026

जावरा की माधवानंद एकेडमी में शिक्षक दिवस समारोह, शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

September 5, 2026

रतलाम पुलिस की कार्रवाई : 5 एमडी ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, 100 ग्राम एमडी ड्रग्स और ईको कार जब्त

September 5, 2026
Facebook Twitter Instagram
Monday, September 7
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»दीपावली मिलन समारोह में सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’
जावरा

दीपावली मिलन समारोह में सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’

EditorBy EditorOctober 26, 2025Updated:October 26, 2025No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

जावरा। मार्केटिंग सोसायटी जावरा के परिसर में दीपावली मिलन समारोह एवं देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ के 127वें संस्करण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जावरा–मन्दसौर सांसद सुधीर गुप्ता, सहकारिता क्षेत्र के वरिष्ठ नेता एवं सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश मेहरा, तथा भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कानसिंह चौहान रहे।
मुख्य अतिथि सांसद सुधीर गुप्ता ने दीपावली की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि प्रधानमंत्रीजी के ‘स्वदेशी अपनाओ’ अभियान का परिणाम है कि आज खादी की बिक्री विश्व स्तर पर 65 हजार करोड़ रुपए तक पहुँच चुकी है। उन्होंने कहा कि स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग से न केवल देश की अर्थव्यवस्था सशक्त होगी बल्कि रोज़गार के नए अवसर भी उत्पन्न होंगे।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष प्रकाश मेहरा ने सहकारी आन्दोलन को और अधिक मज़बूत करने का आह्वान किया। वहीं कानसिंह चौहान ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए दीपावली की शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता सोसायटी अध्यक्ष पिंकेश मेहरा ने की। उन्होंने सांसद गुप्ता सहित सभी अतिथियों का स्वागत कर प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम से प्रेरणा लेकर देश के आर्थिक विकास में सहयोग देने का आह्वान किया।इस अवसर पर दिलीप शाकल्य, प्रकाश कोठारी, चन्द्रप्रकाश ओस्तवाल, कीर्तिशरणसिंह, प्रदीप चौधरी, अशोक सेठिया, अभय कोठारी, ईश्वरलाल पाटीदार, विनयसिंह श्रीमाल, रतनलाल लाकड़, शिखर घाडीवाल, राहुल उपमन्यु, इफ्तिखार पठान, पवन मेहरा, दीपक मालपानी, जगदीश बीर, शिवेन्द्र माथुर (पार्षद), अभिषेक बोरदिया, राजेश धाकड़ (पार्षद प्रतिनिधि), यश जैन अध्यक्ष लायन्स क्लब, अर्पित चत्तर (कोषाध्यक्ष अभिभाषक संघ), महेन्द्र कोलन (अध्यक्ष युवा व्यापारी संघ), सुनील चपड़ोद, गोपाल गुर्जर, राहुल प्रजापत, गप्पी अग्रवाल, बीरेन्द्र सिसोदिया (केबी), दिलीप हेमावत, अतुल मालपानी, मदनपाल पुण्ढीर, अशोक जैन, दशरथसिंह चौहान, सचिन सूर्यवंशी, पवन निनामा, जयपालसिंह (जेडी), अजीत चत्तर आदि सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। संचालन शिवकुमार द्विवेदी (प्रबंधक, मार्केटिंग सोसायटी) ने किया तथा आभार विनयसिंह श्रीमाल (संचालक) ने व्यक्त किया।

Post Views: 228
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा पब्लिक स्कूल में भव्य शिक्षक दिवस समारोह, रैम्प वॉक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

September 5, 2026

जावरा की माधवानंद एकेडमी में शिक्षक दिवस समारोह, शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

September 5, 2026

जन्माष्टमी पर जन सेवा समिति ने बांटे 1111 तुलसी पौधे और श्रीमद्भगवद्गीता

September 4, 2026
Don't Miss
जावरा

जावरा पब्लिक स्कूल में भव्य शिक्षक दिवस समारोह, रैम्प वॉक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

By EditorSeptember 5, 2026

– शिक्षकों ने रैम्प वॉक में दिखाया आत्मविश्वास, विद्यार्थियों ने गुलाब और ग्रीटिंग कार्ड देकर…

जावरा की माधवानंद एकेडमी में शिक्षक दिवस समारोह, शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

September 5, 2026

रतलाम पुलिस की कार्रवाई : 5 एमडी ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, 100 ग्राम एमडी ड्रग्स और ईको कार जब्त

September 5, 2026

जन्माष्टमी पर जन सेवा समिति ने बांटे 1111 तुलसी पौधे और श्रीमद्भगवद्गीता

September 4, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा पब्लिक स्कूल में भव्य शिक्षक दिवस समारोह, रैम्प वॉक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

September 5, 2026

जावरा की माधवानंद एकेडमी में शिक्षक दिवस समारोह, शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

September 5, 2026

रतलाम पुलिस की कार्रवाई : 5 एमडी ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, 100 ग्राम एमडी ड्रग्स और ईको कार जब्त

September 5, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.