जावरा । श्री सयुक्त जैन महावीर जयन्ती उत्सव समिति के तत्वावधान मे जावरा में 18 अप्रेल से 21 अप्रेल तक भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव धुमधाम से मनाया जा रहा हैं। जिसके अन्तर्गत महिला वाहन रैली एवं विशाल चल समारोह के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं ।
उत्सव समिति अध्यक्ष नगीन सकलेचा एवं महासचिव अभय कोठारी, महिला समिति संयोजिका अर्चना कर्नावट एवं चल समारोह संयोजक संदीप रांका ने बताया कि भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव में 18 अप्रैल को प्रात: 10 बजे पिपली बाजार में झंडा वंदन के साथ प्रारंभ होगा। दोपहर 2 बजे श्री शंखेश्वर पाश्र्वनाथ मंदिर चौपाटी पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई हैं। वहीं रात्रि में पीपली बाजार में सांस्कृतिक कार्यक्रम जैन सोशल ग्रुप जावरा द्वारा आयोजित किया गया है। 20 अप्रेल को सुबह 7 बजे प्रभात फेरी निकलेगी जो ओसवाल जैन पंचायती नोहरा पिपली बाजार से प्रारंभ होकर सागर साधना सदन सोमवारिया पर समाप्त होगी। दोपहर 2.30 बजे सागर साधना सदन सोमवारिया पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन होगा। शाम को गीता भवन से महिला वाहन रैली प्रारंभ होगी। जो नगर के सभी प्रमुख मार्गो से होकर पुन: गीता भवन पहुंचेगी। इसी प्रकार रात्रि 8 बजे सामूहिक वीर गुणगान कार्यक्रम एवं बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता सागर साधना सदन सोमवारिया पर होगी।
21 अप्रैल को निकलेगा चल समारोह –
21 अप्रैल को महावीर जयन्ती पर विशाल चल समारोह प्रात: 8:30 बजे ओसवाल जैन पंचायती नोहरा पिपली बाजार से प्रारंभ होगा जिसमे सम्पूर्ण जैन समाज के महिला पुरुष भगवान महावीर स्वामी के जयकारे करते हुए निकलेगे। चल समारोह की अगवानी नगर के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं समस्त श्रीसंघ के अध्यक्ष करेंगे। जुलूस में भगवान महावीर स्वामी की झांकी भी निकलेगी। चल समारोह के बाद पीपली बाजार में धर्म सभा का आयोजन होगा। जैन सोश्यल ग्रुप व सकल श्रीसंघ द्वारा स्वामी वात्सल्य का आयोजन प्रात: 11.30 बजे राजेन्द्र जैन वाटिका खाचरौद रोड़ पर रखा गया है।
पुरुस्कार वितरण के साथ होगा समापन –
भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव का समापन एवं पुरस्कार वितरण सायं 7 बजे श्री ओसवाल जैन पंचायती नोहरा पिपली बाजार पर होगा। साथ ही जीवदया के अन्तर्गत गायो को गुड़ चारा, पक्षीयो को दाना पानी, बंदरों एवं कुत्तों को रोटी एवं गरीब असहायों को भोजन कराया जावेगा। सभी जैन परिवार 18 अप्रैल को प्रात: 10.30 पर अपने घर पर ध्वज वंदन करेगे। समिति के मदनलाल धारीवाल संरक्षक, धरमचंद चपडोद, चंद्र प्रकाश ओस्तवाल, पुखराज पटवा, विजय ओरा, सुभाष टुकडिया, उपाध्यक्ष, कैलाश बारोड कोषाध्यक्ष, शिखर धारीवाल सहसचिव, शेखर नाहर सह कोषाध्यक्ष, ललित भंडारी प्रचार सचिव, आशीष दासोत, सह प्रचार सचिव एवं सकल श्रीसंघ, समस्त महिला मंडल, समस्त जैन सोश्यल ग्रुप के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सम्पूर्ण आयोजन मे उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया है। 



