– जावरा के सीएम राईज स्कूल के मुख्य द्वार पर लगे साईन बोर्ड से महात्मा गांधी का नाम गायब
– बोर्ड पर लगे लेटर्स व लोगों भी हो गया चोरी
जावरा। प्रदेश में शिक्षा के स्तर में सुधार लाने तथा मध्यम वर्गीय परिवार के बच्चों को मोटी फिस देकर निजी स्कूलों में पढ़ाने के बजाय सरकारी स्कूला में भर्ती करवाने की मंशा को लेकर मध्यप्रदेश सरकार द्वारा नीत नए प्रयोग किए जा रहे हैं। नई नई योजनाएं लागू की जा रही हैं। इसी कड़ी में भाजपा की शिवराजसिंह सरकार ने प्रदेश में कई स्कूलों को उन्नत करते हुए उत्कृष्ट विद्यालय किया था। अब इन्ही उत्कृष्ट विद्यालयों को सीएम राईज में कन्वर्ट कर दिया गया हैं। सीएम राईज होने के साथ ही इन स्कूलों के नाम जिन महापुरुषों के नाम पर रखे गए थे, उनके नाम गायब हो गए हैं।
इसी कड़ी में जावरा के शासकीय महात्मा गांधी उत्कृष्ट हायर सेकेण्डरी स्कूल को भी उन्नत करते हुए इसे सीएम राईज स्कूल में उन्नत कर दिया गया हैं। सीएम राईज स्कूल बनने के बाद शहर के सबसे पुराने स्कूल के परिसर में तीन मंजीला नवीन भवन बनकर तैयार हो गए हैं, खैल मैदान, हॉस्टल, लेबोरेटरी भी बन चुकी हैं। स्कूल की बाउण्ड्री वॉल भी बनाई हैं। लेकिन इस स्कूल के मुख्य प्रवेश द्वारा जो स्कूल का नाम लिखा गया हैं, उस पर से आजादी के बाद से चला आ रहा नाम गायब हो गया हैं। मतलब मुख्य प्रेवेश द्वारा के बोर्ड पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम नहीं लिखा गया हैं। जबकि स्कूल के अंदर लगे बोर्ड पर महात्मा गांधी का नाम अंकित हैं, ऐसे में मुख्यद्वार पर महात्मा गांधी का नाम क्यों नहीं लिखा गया या किसके आदेश पर इस नाम को गायब किया गया हैं, यह तो स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारी ही जाने।
साईन बोर्ड से लेटर्स और लोगों हो गया चोरी –
शहर के पुलिस थाना रोड़ पर बने सीएम राईज के मूख्य द्वार पर स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा स्कूल का नाम व लोगों स्टील के लेटर्स से कटिंग कर लिखवाया गया था। लेकिन कुछ ही समय में जिस तरह से साईन बोर्ड से महात्मा गांधी का नाम गायब हुआ हैं, ठीक उसी तरह से इस पर लिखे लेटर्स और सीएम राईज का लोगों भी चोरी हो गया हैं। ऐसे में अब बोर्ड ऐसा लग रहा हैं, जैसे बरसो पुराना कोई स्कूल हैं, जबकि सीएम राईज में बने भवन व पूरा स्कूल अब शिक्षा विभाग के हेण्डओव्हर भी नहीं हुआ हैं। ऐसे में स्कूल के मेन गेट पर लगे साईन बोर्उ से लेटर्स चोरी होना घोर लापरवाही उजागर करता हैं।

०००००००००००००००००००००००
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

