जावरा। सीएम राईज महात्मा गांधी शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जावरा में सत्र 2024-25 में रिक्त पदों की पूर्ति हेतु 254 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। सीमित पद होने के कारण इस मौके पर शासन के निर्देशानुसार विभिन्न कक्षाओं में प्रवेश हेतु लॉटरी प्रक्रिया अपनाई गई। जिसमें बड़ी संख्या में पालकगणों के साथ ही विद्यार्थी उपस्थित हुए।
विद्यालय प्राचार्य राजेंद्र बोस के मार्गदर्शन में प्रवेश प्रभारी उप प्राचार्य संजय श्रीवास्तव एवं प्रवेश समिति के सदस्यगणों की उपस्थिति में लॉटरी प्रक्रिया अपनाई गई। जिसके पश्चात प्रवेश सूची जारी की गई। इस दौरान शाला प्राचार्य राजेंद्र बोस नें बताया कि नवीन सत्र 1 अपे्रेल 2024 से प्रारंभ होगा, जिसकी तैयारी पूर्ण कर ली गई है। 1 अप्रेल को नवीन छात्रों का विद्यालय में प्रवेश उत्सव आयोजित किया जाएगा तथा स्थानीय परीक्षा का परिणाम घोषित कर अंक सूची वितरित की जाएगा।