– डीएसपी ट्रेफिक और जावरा ट्रेफिक इंचार्ज के आतिथ्य में हुआ विमोचन
जावरा। लायंस इंटरनेशनल व डिस्ट्रिक्ट 3233 जी 1 के निर्देशानुसार चल रहें सेवा सप्ताह के अन्तर्गत लायंस क्लब जावरा, लायंस क्लब जावरा एक्टिव, लायंस क्लब जावरा ओजस द्वारा रेल्वे फाटक पर यातायात सुरक्षा जागरूकता फोल्डर का विमोचन करते हुए नागरिकों को यातायात सुरक्षा जागरूकता व नियम का फोल्डर वितरित किए गए। इस अवसर पर यातायात पुलिस जिला उप अधीक्षक अनिल कुमार राय व नगर यातायात सुरक्षा प्रभारी सोनू वाजपेयी के आतिथ्य में फोल्डर विमोचन व वितरित किए गए। लायंस क्लब जावरा अध्यक्ष डॉ. शैलेन्द्र पाण्डेय ने लायंस क्लब व सेवा सप्ताह व लायंस नेत्र चिकित्सालय की जानकारी देते हुए नागरिकों से यातायात सुरक्षा नियमों का पालन करने का निवेदन किया। इस अवसर पर यातायात उप पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार राय ने कहाँ की लायंस क्लब जैसे विश्व व्यापी संगठन वास्तव में सेवा कार्य कर शासन व प्रशासन को सहयोग कर रहें हैं। आपने लायंस के सहयोग से आगे भी व्यापक रूप से यातायात सुरक्षा हेतु कार्य करने का आश्वासन दिया, इस अवसर पर लायंस सचिव यश जैन,लायंस नेत्र चिकित्सालय चेयरमेन अनिल धारीवाल,रीजन चेयरपर्सन अरुण संघवी, सेवा सप्ताह चेयरमेन पंकज कांठेड, लायंस ओजस अध्यक्ष दीपिका सोनी, रमेश मेहता, घनश्याम रामनानी, गोपाल सेठिया, सजी वर्गीस, विजय पामेचा, यश सकलेचा, मेहमूद छीपा, राजकुमार मारवाड़ी, शरद डूंगरवाल, कमल सारडा, विजय राठौर, दिनेश गोरी, अनूप शर्मा, आनंद गर्ग, कविता चौहान, पुष्पा सोनी उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में आभार कार्यक्रम संयोजक रजत सोनी ने व्यक्त किया। उपरोक्त जानकारी प्रचार संयोजक शेखर नाहर व संदीप रांका ने प्रदान की ।

