– लायंस क्लब जावरा, ओजस और एक्टिव ने संयुक्त रूप से किया आयोजन
जावरा। लायंस इंटरनेशनल व लायंस डिस्ट्रिक्ट 3233 जी 1 के निर्देशानुसार प्रतिवर्ष 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक सेवा सप्ताह का आयोजन किया जाता है, उसी के अन्तर्गत लायंस क्लब जावरा, लायंस क्लब जावरा एक्टिव व लायंस क्लब जावरा ओजस के संयुक्त तत्वाधान में सेवा सप्ताह का शुभारम्भ स्वच्छता अभियान के साथ किया गया व स्वच्छता कर्मियों का सम्मान किया गया, साथ ही राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की प्रतिमा व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर लायंस क्लब जावरा के अध्यक्ष डॉ. शैलेन्द्र पाण्डेय नें स्वागत उदबोधन देते हुए सेवा सप्ताह के दौरान की जाने वाली सेवा गतिविधियों की जानकारी प्रदान की, इस अवसर पर लायंस नेत्र चिकित्सालय चेयरमेन अनिल धारीवाल, रीजन चेयरपर्सन अरुण संघवी, झोन चेयरपर्सन आनंद गर्ग नें भी अपने विचार व्यक्त किए। प्रचार संयोजक शेखर नाहर व संदीप रांका नें बताा कि इस अवसर पर विजय पामेचा, अशोक सेठिया, गोपाल सेठिया, सजी वर्गीस, अजय सकलेचा, संजय तलेसरा, राजकुमार मारवाडी, संदीप रांका, शेखर नाहर, विजय राठौर, अनूप शर्मा, अभय कांठेड, रजनी अरोड़ा, कविता चौहान, विपिन चोरडिया, डॉ. श्याम पाटीदार आदि उपस्थित रहे। आभार सेवा सप्ताह चेयरमेन पंकज कांठेड ने माना।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

