जावरा। लायंस क्लब जावरा एवं नगर पालिका परिषद द्वारा संयुक्त रूप से नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया।
लायंस क्लब जावरा द्वारा पूर्व इंटरनेशनल डायरेक्टर एमजेएफ अरुणा ओसवाल द्वारा जावरा नेत्र चिकित्सालय को दी गई मोबाइल मेडिकल वैन के माध्यम से नगर पालिका परिसर में नेत्र परीक्षण एवं विभिन्न प्रकार की जांच की गई। इस मौके पर लायंस क्लब जावरा अध्यक्ष यश जैन (एडवोकेट), सचिव अशोक चोपड़ा, पूर्वाध्यक्ष सुजानमल कोचट्टा, गोपाल सेठिया, घनश्याम रामनानी, डॉ.सुरेश मेहता, प्रदीप शर्मा के साथ पिंकेश मेहरा, राजेश धाकड़, अर्पित चत्तर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी राहुल शर्मा, नपा पार्षद कान्हा हाड़ा, लोकेश बिजवा, दशरथ कसानिया, पुखराज बिडवान, रीतू शोरी, दशरथ चौहान सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।




