– इधर उधर से जुगाड़ लगाकर नपा ने फिल्टर प्लांट पर किया पौधारोपण
– बारिश प्रारंभ हुए एक माह बीत चुका, लेकिन अब तक नहीं चेते अधिकारी
जावरा। बढ़ती ग्लोबल वार्मिंग से निजात दिलाने पर्यावरण संरक्षण एवं संवधर्न को लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की हैं,अभियान के तहत जावरा नगर पालिका को जावरा शहर में 18 हजार पौधे रौपने का लक्ष्य मिला हैं, लेकिन पौधारोपण करने के लिए नगर पालिका के पास पौधे ही नहीं हैं। प्रतिवर्ष नगर पालिका शहर की विभिन्न संस्थाओं के साथ मिलकर पौधारोपण करती हैं, लेकिन इस बार नपा ऐसा नहीं कर पाई हैं, कारण हैं नपा के पास पौधों का नहीं होगा। पौधों के लिए नगर पालिका प्रतिवर्ष टेंडर निकालती हैं, लेकिन बारिश का मौसम प्रारंभ हुए करीब एक माह बीत चुका हैं, उसके बाद भी नपा ने लापरवाही बरती और अब तक पौधों के लिए टेडर ही कॉल नहीं किए हैं। ऐसे में कब टेडर कॉल होंगे, कब फाईनल होगा और कब नपा को पौधें मिलेंगे। यह कहना अभी मुश्किल हैं। जबकि जुलाई माह भी तकरिबन आधा बीतने को आया हैं, अब यदि जुलाई माह के अंत में पौधें मिलते तो महज अगस्त का महिना ही नपा के पास बचेगा। ऐसे में क्या नगर पालिका अपने लक्ष्य को पूर्ण कर पाएगी।
जुगाड़ कर लगाए फिल्टर प्लांट पर पौधे –
18 हजार पौधों के लक्ष्य के चलते नगर पालिका ने दो दिन पूर्व शहर के फिल्टर प्लांट पर पौधारोपण किया, लेकिन इधर उधर से जुगाड़ कर पौधारोपण किया गया। इस दौरान नपा के समस्त जनप्रतिनिधि और भाजपा के पदाधिकारी, नपा अधिकारी व कर्मचारी भी मौजुद रहे। 


Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

