जावरा। शहर के इकबाल गंज स्थित दशहरा मैदान में पिछले कुछ दिनों से रंगमंच के ठीक सामने खुले मैदान में लगातार शादी समारोह एवं अन्य पारिवारिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे। कार्यक्रमों के तहत खुले में मांसाहारी भोजन बनाया जा रहा है, जो गलत है। उक्त मैदान दशहरा मैदान है, प्रतिवर्ष यहां पर दशहरा उत्सव मनाया जाता है। इसके साथ ही रामलीला एवं अन्य सांस्कृतिक, धार्मिक कार्यक्रम होते है। उक्त मैदान में रंगमंच के सामने खुले मैदान में मांसाहारी भोजन बनाकर कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। आयोजन के बाद में सारी गंदगी भी यहां बिखरी रहती है। जि मेदारों की अनदेखी के कारण आम नागरिकों को परेशान होना पड़ता है। वहीं उक्त मैदान को शहर के खिलाड़ी भी खेलने हेतु उपयोग करते है, मैदान के समीप ही बजरंगबली का मंदिर भी बना हुआ है। उक्त बात पूर्व नपा उपाध्यक्ष एवं दशहरा उत्सव समिति सदस्य पवन सोनी ने अनुविभागीय अधिकारी अनिल भाना को शिकायती पत्र सौंपते हुए कही। सोनी ने उक्त मैदान में आगे से मांसाहारी भोजन बनाए जाने पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। एसडीएम भाना ने शीघ्र करवाई कर प्रतिबंद्ध लगाने का आश्वासन दिया।