– एसडीएम के आदेश पर नायब तहसीलदार ने दल बल सहित मौके पर पहुंचकर ढहाया चद्दर का शेड
जावरा। समीपस्थ ग्राम खोजनखेड़ा स्थित शासकीय भूमि सर्वे नं. 87/1 रकबा 20.98 हे. मेंसे रकबा 0.506 हे. भूमि नोईयत चारागाह पर अनावेदक वजेराम पिता भेरा जाति कीर निवासी खोजनखेड़ा के द्वारा लगभग 20 बाय 60 वर्गफीट (लगभग) भूमि पर पशु शेड (चद्दर शेड) बनाया गया था। जिसका न्यायालय नायब तहसीलदार टप्पा बड़ावदा में प्रकरण क्रमांक 0027/अ-68/2024-25 में पारित आदेश दिनांक 26 सितंबर 2024 से अनावेदक को उक्त भूमि से बेदखल किया गया था । परन्तु अनावेदक के द्वारा उक्त शासकीय भूमि से अपना अतिक्रमण आज दिनांक तक नहीं हटाया जाने से जिसे आज दिनांक को जे.सी.बी. की सहायता से अतिक्रमण मुक्त करवाया गया । नायब तहसीलदार श्रृद्धा त्रिवेदी एवं राजस्व निरीक्षक व पांच पटवारियों की टीम तथा पुलिस प्रशासन बड़ावदा की उपस्थिति में कार्रवाई की गई।




Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

