कविता बनी ऐक्सिलेंट अध्यक्ष, सर्वश्रेष्ठ क्लब के साथ मिला सेवा गतिविधियों को सम्मा
– सर्वश्रेष्ठ मीडिया कवरेज के लिए डिस्ट्रिक्ट के 42 क्लबों मे से जावरा को मिला पहला स्थान
– इंदौर के एमजी रोड़ स्थित निजी होटल पर आयोजित की गई अवार्ड सेरेमनी
जावरा। ऑल इंडिया लीनेस क्लब्स, लीनेस डिस्ट्रिक्ट एमपी 1 कृष्णिका के तहत आने वाले 42 क्लब्स को उनके द्वारा वर्ष भर की गई सेवा और प्रशासनिक गतिविधियों को इंदौर में आयोजित डिस्ट्रिक्ट अवार्ड सेरेमनी में सम्मानित किया गया। अवार्ड सेरेमनी में लीनेस क्लब जावरा को ऐक्सिलेंट अध्यक्ष, इमेज बिल्डिंग के तहत सर्वश्रेष्ठ मीडिया कवरेज, सर्वश्रेष्ठ क्लब, सर्वश्रेष्ठ सेवागतिविधियां, श्रेष्ठ सचिव, श्रेष्ठ कोषाध्यक्ष के साथ डिस्ट्रिक्ट के सभी चेयरमेन सहित 10 अवार्ड मिले। अवार्ड पाकर क्लब पदाधिकारियों और सदस्यों के चेहरे खिल उठे।
क्लब की प्रथम उपाध्यक्ष पुष्पा गुप्ता ने बताया कि लीनेस डिस्ट्रिक्ट एमपी 1 कृष्णिका के अन्तर्गत आने वाले सभी 42 क्लबों को उनकी सेवा गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए इंदौर के एमजी रोड़ स्थित ज्ञानीजी के ढाबा पर डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट ममता छाजेड़ द्वारा अवार्ड सेरेमनी का आयोजन किया गया। अवार्ड सेरेमनी में अतिथि के रुप में मल्टीपल प्रेसिडेट सुनिता फरक्या, मल्टीपल फाउंडर साधना भंडारी, प्रथम वाईस डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट कल्पना बंडी, मौजुद रही। सेरेमनी में लीनेस क्लब जावरा की अध्यक्ष कविता कुंवर चौहान को डिस्ट्रिक्ट के सभी क्लबो में ऐक्सिलेंट अध्यक्ष का अवार्ड देकर सम्माननित किया गया। वहीं लीनेस क्लब जावरा को डिस्ट्रिक्ट के सभी क्लबों में सर्वश्रेष्ठ मीडिया कवरेज के लिए भी प्रथम स्थान देकर क्लब को गौरान्वित किया गया। अवार्ड सेरेमनी में लीनेस क्लब जावरा को सर्वश्रेष्ठ क्लब, सर्वश्रेष्ठ सेवा गतिविधियों के साथ श्रेष्ठ सचिव वीनिता सोनी, श्रेष्ठ कोषाध्यक्ष रेखा रावल, डिस्ट्रिक्ट में श्रेष्ठ गतिविधियां सम्पादित करने पर प्रथम वाईस डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट पुष्पा वरुण, डिस्ट्रिक्ट चेयरमेन ममता सोनी, मोनिका सोलंकी, पुष्पा गुप्ता तथा स्व. कृष्णा पोरवाल को भी अवार्ड से सम्माननित किया गया। समारोह में क्लब की श्वेता जैन और रेखा रावल को लक्की ड्रा के ईनाम मिले। अवार्ड सेरेमनी में क्लब अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, डिस्ट्रिक्ट चेयरमेन के साथ ही रमा अग्रवाल, जागृति ठक्कर, पुष्पा साहु आदि मौजुद रहे।

