जावरा। खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा एक ज्यूस सेंटर पर रविवार को सैंपल लिए। निरीक्षण करते हुए शहर के रतलामी गेट पर संचालित जय महाकाल ज्यूस सेंटर पर आम, पाईनापल, गन्ना, केला और कोल्ड्रिंक्स, कुल्फी आदि की सेम्पलिंग की गई। इस दौरान दुकानदारों को हिदायद देते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्योति बघेल ने कहा कि फ्रूट्स को ज्यादा समय तक काट कर नहीं रखना है, जो मिक्स कर रहे कलर है वो खाद्य कलर ही मिक्स करे, इसके अलावा कोई अन्य कलर मिक्स नहीं करे। इस प्रकार खाद्य विभाग टीम द्वारा शहर में अलग -अलग जगहों पर सेम्पलिंग की कार्रवाई करते देखी गई। वही गर्मी को देखते हुए इस प्रकार की कार्रवाई आगे की सत्त चलती रहेगी।





