– ग्रुप की पारिवारिक सभा में ग्रुप सदस्यों से किया स्वागत
जावरा। हमारी पुरानी संस्कृति जो हमें जीवन जीने की एक कला सिखाती है, हमारी पुरातन परंपरा हमारे लिए प्रेरणा स्वरूप होती है, उससे हमें कुछ सीखने ओर समझने को मिलता है। जिसके आधार पर हम वर्तमान को जी सकते हैं, पश्चिमी संस्कृति हमारे लिए घटक है। वर्तमान में लोक पश्चिमी संस्कृति के आवरण पर जीने का प्रयास कर रहे है, जबकि पुरातन संस्कृति हमारे रहन-सहन खान-पान एवं मर्यादित जीवन शैली जिने का आनंद करवाती है।
यह बात जैन सोशल ग्रुप मैत्री परिवार द्वारा आयोजित पारिवारिक सभा में जैन सोश्यल ग्रुप्स इंटरनेशनल फेडरेशन मध्यप्रदेश रीजन उपाध्यक्ष संदीप रांका ने व्यक्त किए। प्रचार सचिव मनीष धारीवाल ने बताया कि आज के समय में भी होगा वही पुराना दौर की थीम पर जेएसजी मैत्री परिवार की पारिवारिक पार्टी का आयोजन जनता परिसर में किया गया। इस मौके पर संस्था संस्थापक अध्यक्ष अनिल धारीवाल को भाजपा नगर मंडल महामंत्री मनोनित होने पर ग्रुप द्वारा बहुमान किया गया। वहीं आयोजन में पुराने गीतों की धुन पर सभी दंपति साथियों ने अपनी-अपनी प्रस्तुतियां दी। सभा में सभी के लिए गै स आयोजित किए, जिसमें विजेताओं को पदाधिकारियों द्वारा स मानित किया गया। इस मौके पर राजीव लुक्कड, आशीष पोखरना, पियूष कांठेड, अजय पटवा, मनीष मेहता, राजेश पोखरना, नितिन भंडारी, दीपक मेहता, अर्पल क ोचट्टा, शशांक मेहता, वैभव ओस्तवाल, यश मेहता, डॉ. ऋषि मेहता, पारस श्रीमाल, चिंतन टुकडिय़ा, आकाश मेहता, शैलेष श्रीमाल, अनमोल लुक्कड, अर्पित दसेड़ा, गौरव डोसी, अनूदीप कोठारी, संजय पटवा, आशीष जैन, राहुल छाजेड, संजय भटेवरा, अभिषेक चं्रावत, सौरभ कांठेड, पंकज जैन, शैलेष श्रीश्री माल, आशीष चत्तर, राहुल मेहता, लवेश लुक्कड, शरद डूंगरवाल, चिंतन टुकडि या, रितेश चौपडा, संदीप श्रीमाल, अरुण धारीवाल, गौरव मेहता, तरुण टुकडिया, यश सकलेचा आदि साथी उपस्थित थे। संचालन अर्प ल कोचट्टा, पारस श्रीमाल ने तथा आभार दीपक मेहता ने माना।


