जावरा। रतलाम जिले के मार्शल आर्ट खिलाडिय़ों को डेवलप करने हेतु जिले में रतलाम एमेच्योर मार्शल आर्ट डेवलपमेंट स्पोर्ट्स एसोसिएशन का गठन किया गया।
मध्य प्रदेश एमेच्योर कराटे एसोसिएशन के अध्यक्ष शिहान जयदेव शर्मा एवं सचिव आशुतोष दाधीच के निर्देशानुसार रतलाम अमेच्योर मार्शल आर्ट डेवलपमेंट स्पोर्ट्स एसोसिएशन का गठन किया गया। जिसके संरक्षक पद पर जावरा विधायक डॉ राजेंद्र पांडे को आसीन किया गया हैं। वहीं अध्यक्ष अजय पाटीदार, सचिव जनपद सदस्य प्रिया सिसोदिया, कोषाध्यक्ष राजेंद्र मौर्य, उपाध्यक्ष जयेश राठौर, उपाध्यक्ष रणवीर सिंह सोलंकी सहित मनीष मौर्य, सचिन सिसोदिया को जिला सदस्य मनोनीत किया गया। संगठन जिला अध्यक्ष अजय पाटीदार ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला मुख्य प्रशिक्षक के पद हेतु कई आवेदन आए हैं। 10 जुन को चयन कर नाम घोषित किया जाएगा।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.