जावरा। जिला बास्केटबॉल संघ जावरा द्वारा संघ के संस्थापक एवं संरक्षक प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री कु. भारतसिह के दु:खद निधन पर बास्केटबॉल स्टेडियम में शोक सभा आयोजित की गई। संघ के अध्यक्ष डॉ.राजेन्द्र पाण्डेय विधायक एवं बास्केटबॉल संघ आधार स्तंभ वी.पी.रिछारिया ने अपने संदेश के माध्मय से उपस्थित सभी खिलाडिय़ों एवं उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। संघ के उपाध्यक्ष सुशील कोचट्टा, डॉ.सुरेश मेहता, सचिव विजय पामेचा, संयोजक अशोक सेठिया, ट्रस्टी महेन्द्र गंगवाल, अभिषेक पामेचा, रवि दुग्गड़, कोच युवराजसिंह सहित उपस्थित खिलाडियों ने अपनी ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की। डॉ.मेहता व कोचट्टा ने अपने उद्बोधन में स्व. कुंवर भारतसिंह द्वारा संस्था के लिये किये गये कार्यों का उल्लेख किया। आपने खेल भावना को ध्यान में रखते हुए जावरा नगर में अनेक अ.भा. स्तर की बॉस्केट बॉल प्रतियोगिताएं आयोजित कराई। जिसमें प्रि एशियन बास्केटबॉल प्रतियोगिता प्रमुख हैं।

