• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार, देशी पिस्टल व जिंदा कारतूस बरामद

April 11, 2026

मौत का गड्ढा बना बोरवेल : 22 घंटे तक जिंदगी से जूझता रहा मासूम, आखिर हार गया भागीरथ

April 10, 2026

हाईकोर्ट का बड़ा पलटवार : जावरा नपा अध्यक्ष के वित्तीय अधिकार बहाल, देरी पर याचिकाकर्ता को झटका

April 10, 2026
Facebook Twitter Instagram
Sunday, April 12
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»जावरा शहर पुलिस ने पकड़ा ऐसा बाईक चोर, जिस पर बाईक चोरी के 52 अपराध दर्ज, कब्जे से 12 मोटर साईकले की बरामद
जावरा

जावरा शहर पुलिस ने पकड़ा ऐसा बाईक चोर, जिस पर बाईक चोरी के 52 अपराध दर्ज, कब्जे से 12 मोटर साईकले की बरामद

EditorBy EditorOctober 26, 2024No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– आदतन आरोपी होने के चलते पुलिस कर रही जमानत निरस्तीकरण की कार्रवाई
– अरोपी के कब्जे से करीब 8 लाख 40 हजार का मश्रुका किया जब्त
– शनिवार को एसपी अमित कुमार ने जावरा सीएसपी कार्यालय पर किया खुलासा
जावरा। क्षैत्र में बीते दिनों लगातार हो रही मोटर साईकल चोरी के मामले में जावरा शहर पुलिस को सफलता हाथ लगी हैं, वाहन चैकिंग के दौरान जावरा शहर पुलिस के हाथ एक ऐसा बाईक चोर लगा, जिस पर मध्यप्रदेश और राजस्थान के कई थाना क्षेत्रों में करीब 52 अपराध पंजीबद्ध हैं। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 12 मोटर साईकल (किमती 8 लाख 40 हजार) की जब्त करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया। मामले का खुलासा शनिवार को रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने जावरा सीएसपी कार्यालय पर सीएसपी दुर्गेश आर्मो, एसडीओपी शक्तिसिंह चौहान और थाना प्रभारी जितेन्द्रपालसिंह जादौन की उपस्थिति में किया।

मामले का खुलासा करते हुए एसपी अमित कुमार ने बताया कि थाना जावरा शहर के फोर्स के फोर्स द्वारा स्टेशन रोड जावरा पर वाहन चैकिंग के दौरान अकेला हनुमान मन्दिर तरफ से एक बिना नम्बर प्लेट की मो.सा. आते दिखाई दी जिसे रोकने का प्रयास किया तो मोटर सायकल चालक अकेला हनुमान मन्दिर तरफ बाईक मोड़ कर भागने लगा जिसे सउनि.रविन्द्र पुरोहित द्वारा हमराही फोर्स की मदद से पकडा। जिसे उक्त वाहन के सम्बन्ध मे पुछते कोई संतोषजनक जवाब नही दिया और मो.सा. चालक का नाम पुछते उसने अपना नाम शुभम पिता लालसिंह डामोर निवासी ग्राम उमरिया थाना बाजना हा.मु.शिवगढ धनजी का टापरा थाना शिवगढ का होना बताया जो उक्त बिना नम्बर कि मो.सा. को वाहन चैकिंग की म.प्र. पुलिस के व्हिकल डिटेक्शन पोर्टल के माध्यम से नम्बर चैक करते उक्त मोटर सायकल का रजिस्ट्रेशन क्रं.-एमपी 43 डीयू 7597 होना ज्ञात हुआ जो कि थाना जावरा शहर के धारा- 303(2) बीएनएस मे चोरी गई मो.सा. होना पाया जाने से उक्त मो.सा. जप्त कि गई तथा आरोपी शुभम डामोर से पुछताछ के दौरान थाना जावरा शहर के 03 अन्य अपराधो एवं अन्य थानो क्षैत्रो थाना बामनिया जिला झाबुआ, थाना जीआरपी रतलाम, थाना कोतवाली मंदसौर, थाना स्टेशन रोड रतलाम एवं राजस्थान से भी मोटर सायकले चुराना बताया जो आरोपी के बताये अनुसार उसके घर के पीछे से कुल 11 मोटर सायकलो को जप्त किया गया इस प्रकार आरोपी के कब्जे से चोरी कि कुल 12 मोटर सायकले जप्त कि गई। जब्त मोटर साईकलों की किमत करीब 8 लाख 40 हजार आंकी गई हैं।
जावरा, रतलाम सहित कई ईलाकों से चोरी की बाईक –
वाहन चैकिंग के दौरान अन्तर्राज्यीय शातिर वाहन चोर शुभम पिता लालसिंह डामोर निवासी ग्राम उमरिया थाना बाजना हा.मु.शिवगढ धनजी का टापरा थाना शिवगढ को पकडने मे सफलता हासिल कि जिससे थाना जावरा शहर कि अलग अलग क्षैत्रो से चोरी की गई 04 मोटर सायकले एवं अन्य थानो क्षैत्रो थाना बामनिया जिला झाबुआ, थाना जीआरपी रतलाम, थाना कोतवाली मंदसौर, थाना स्टेशन रोड रतलाम एवं राजस्थान कि कुल 08 मोटर सायकले चोरी की जप्त कि गई। चोरी की गाडिय़ों को गिरवी बताकर बेच देता था आरोपी –
एसपी ने बतायाकि आरोपी कि चोरी की पद्धति कि जानकारी आरोपी शुभम से पुछताछ मे लेते ट्रेन से रेलवे स्टेशन पर उतरना एवं रेलवे प्लेटफार्म के बाहर, बस स्टैण्ड, सुनी कालोनीयो मे मास्टर कि का उपयोग कर एवं लाक तोडकर बाईक चोरी करना बताया एवं लोगो को सस्ते दामो मे यह कहकर बेच देना कि गिरवी कि गाडीया है एवं सम्पुर्ण रुपये देने पर गाड़ी के कागज उपलब्ध करवा दुंगा। आरोपी के विरुद्ध थाना स्टेशन रोड रतलाम, थाना सरवन, थाना जावरा सिटी, थाना कोतवाली मंदसौर, थाना माणकचौक रतलाम, थाना दिनदयाल नगर रतलाम ,थाना शिवगढ , जीआरपी रतलाम मे पुर्व से बाईक चोरी के 52 अपराध पंजीबद्ध है एवं आरोपी के कब्जे से मास्टर कि भी जप्त कि गई है। आरोपी को पुलिस रिमाण्ड मे लिया जा रहा है और भी वाहन जप्त होने कि प्रबल सम्भावना है साथ हि आरोपी आदतन होने से आरोपी के पुराने प्रकरणो मे जमानत निरस्तीकरण कि कार्यवाही भी कि जावेगी।
इनकी भूमिका रही सराहनीय –
बाईक चोरी मामले में निरीक्षक जितेन्द्र सिह जादौन, उपनिरी प्रतापसिंह भदौरिया, उनि.रघुवीर जोशी, सउनि. रविन्द्र पुरोहित, राजु परिहार, मुकेश कुमार सोनगरा , प्रआर.जाकिर खान, नवीन मैसी, मृदंग सातपुते, अजय दुबे, आरक्षक सुरेन्द्रपालसिंह, यशवन्त जाट, ललीतसिंह जगावत, रामप्रसाद मीणा, राधेश्याम चौहान , राजेश पंवार, अभय चौहान, जीवन विश्वकर्मा, विवेक शर्मा, अंतिम चौहान, सोनपाल, लक्ष्मण नागदा, नारायणसिंह तथा थाना शिवगढ के आरक्षक रवि चन्देल, थाना बाजना आरक्षक नरवर मईडा, प्रेमसिंह एवं सायबर सेल रतलाम की सराहनीय भुमिका रही है।

Post Views: 396
vedio
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

हाईकोर्ट का बड़ा पलटवार : जावरा नपा अध्यक्ष के वित्तीय अधिकार बहाल, देरी पर याचिकाकर्ता को झटका

April 10, 2026

रेत माफियाओं के आगे नतमस्तक ! भाजपा सरकार

April 9, 2026

जावरा में 10 अप्रैल से दिव्य आध्यात्मिक प्रवचन श्रृंखला का शुभारंभ

April 9, 2026
Don't Miss
क्राइम न्यूज़

अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार, देशी पिस्टल व जिंदा कारतूस बरामद

By EditorApril 11, 2026

जावरा/ढोढर। थाना रिंगनोद अंतर्गत ढोढर चौकी पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते…

मौत का गड्ढा बना बोरवेल : 22 घंटे तक जिंदगी से जूझता रहा मासूम, आखिर हार गया भागीरथ

April 10, 2026

हाईकोर्ट का बड़ा पलटवार : जावरा नपा अध्यक्ष के वित्तीय अधिकार बहाल, देरी पर याचिकाकर्ता को झटका

April 10, 2026

मालवा में विकास की उड़ान अधूरी : सड़कें बन गईं, अब आसमान में भी उड़ान जरूरी

April 10, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: [email protected]
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार, देशी पिस्टल व जिंदा कारतूस बरामद

April 11, 2026

मौत का गड्ढा बना बोरवेल : 22 घंटे तक जिंदगी से जूझता रहा मासूम, आखिर हार गया भागीरथ

April 10, 2026

हाईकोर्ट का बड़ा पलटवार : जावरा नपा अध्यक्ष के वित्तीय अधिकार बहाल, देरी पर याचिकाकर्ता को झटका

April 10, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.